दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों आबकारी नीति मामले में अनियमितता को लेकर जेल में बंद हैं. बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "आज मनीष जी की बहुत याद आ रही है. यह उन्हीं का सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले. मनीष जी को झूठे आरोप लगाकर उन्होंने जेल में डाल दिया."
सीएम केजरीवाल ने कहा, "यह सब उनका सपना था. ये चाहते हैं कि शिक्षा क्रांति को ख़त्म कर दें, लेकिन हम यह होने नहीं देंगे. मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी. उनका सपना था कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. इतने अच्छे आदमी को जेल में डाला हुआ है. अगर वे अच्छे स्कूल नहीं बना रहे होते, शिक्षा ठीक नहीं कर रहे होते तो आज जेल में नहीं होते. हमें मनीष सिसोदिया के सपने पूरे करने हैं. वे बड़ी जल्दी बाहर आएंगे. सच्चाई कभी हार नहीं सकती."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना के दरियापुर गांव में दिल्ली सरकार के नए स्कूल के उद्घाटन के दौरान सीएम केजरीवाल वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान वो मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हो गए.
दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति लागू की थी. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सितंबर 2022 के अंत में इसे वापस ले लिया गया था.
प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में खुलासा किया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित तौर पर अलग-अलग तरीकों से 622.67 करोड़ रुपये अर्जित किए थे. ईडी के सूत्रों ने कहा कि पीओसी क्रेडिट नोट, हवाला चैनल और डायरेक्ट किकबैक के जरिए ये जेनरेट किया गया था. चार्जशीट में भी इस आरोप का जिक्र किया गया है.
सिसोदिया पर ईडी ने क्या आरोप लगाया है?
ईडी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की मशीनरी के दुरुपयोग और महादेव लिकर से दो फर्मों शिव एसोसिएट्स और दीवान स्पिरिट्स ने 8.02 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया, आरोपी अमित अरोड़ा ने दिनेश अरोड़ा के माध्यम से मनीष सिसोदिया को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत दी. अमन ढल द्वारा अतिरिक्त क्रेडिट नोट के माध्यम से दिए गए 4.9 करोड़ रुपये दिए गए. ईडी ने मामले की गहन जांच के बाद एक आरोप पत्र दायर किया है.
इसे भी पढ़ें:
आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो वापस क्यों ली ? : उच्च न्यायालय ने सिसोदिया से पूछा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं