भारतीय सेना में ब्रिगेडियर रैंक और उससे बड़े के अधिकारी अब एक जैसी वर्दी पहनेंगे, भले ही उनका मूल कैडर और नियुक्ति कुछ भी हो. यह निर्णय हाल ही में संपन्न सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श और सभी पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है. एक अगस्त 2023 से यह नए बदलाव लागू होंगे. भारतीय सेना के इस फैसले के जरिए सभी बड़े अफसरों में समान भाव और सामान्य पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है. हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते के मानक सामान्य होंगे. वहीं कर्नल और उससे नीचे के अधिकारियों की यूनिफॉर्म में बदलाव नहीं किया गया है.
एक सूत्र ने बताया, ‘‘भारतीय सेना ने रेजिमेंट की सीमाओं से परे, वरिष्ठ नेतृत्व के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है.''
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'न्यायसंगत संगठन की खासियत को सशक्त करेगा'
इसने कहा, ‘‘यह भारतीय सेना की निष्पक्ष और न्यायसंगत संगठन होने की खासियत को और भी सशक्त करेगा.''
भारतीय सेना में ब्रिगेडियर और ऊपर के अधिकारी वे होते हैं जो पहले से ही यूनिट और बटालियनों की कमान संभाल चुके होते हैं और उनमें से ज्यादातर मुख्यालय या प्रतिष्ठानों में तैनात होते हैं, जहां सभी अंगों और सेवाओं के अधिकारी एक साथ काम करते हैं.
सामान्य पहचान करेगी सुनिश्चित
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की सच्ची प्रकृति को दर्शाते हुए एक मानक वर्दी वरिष्ठ रैंक के सभी अधिकारियों के लिए एक सामान्य पहचान सुनिश्चित करेगी. विभिन्न प्रकार की वर्दी और साज-सज्जा का भारतीय सेना के संबंधित अंगों, रेजिमेंट और सेवाओं से विशिष्ट संबंध है.
ये भी पढ़ें :
* जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन से जोजिला दर्रा बंद, फंसे लोगों के लिए सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
* प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी LOC पर तैनात होंगी, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी के आर्मी बेस कैंप का किया दौरा, मुठभेड़ में कल 5 जवान हुए थे शहीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं