एनसीबी (NCB) ने ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) को शनिवार गिरफ्तार कर लिया. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम को उनकी गिरफ्तारी हो गई. बताया जा रहा है कि भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था. ड्रग्स मामले (Drugs Connection) में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
दरअसल, एनसीबी ने मुंबई के खारदांडा इलाके में 21 नवंबर को छापेमारी की थी और 21 साल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया था. उसके पास से 40 ग्राम गांजा, नशीली दवाएं आदि बरामद हुई थीं. आरोपी से पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर औऱ कार्यालय में छापेमारी की थी. उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था. जांच एजेंसी की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. भारती की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया जा सकता है. जांच एजेंसी हर्ष से भी यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि वे कब से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं. क्या उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को भी गांजे की आपूर्ति की थी. इस मामले में एनसीबी ने अलग से एक एफआईआर दर्ज की है. दोनों से यह भी पूछा गया कि उनके किस-किस ड्रग पेडलर से संपर्क हैं और क्या कोई अन्य कलाकार को भी वे मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हैं.
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे गांजा का सेवन करते हैं. भारती को एनडीपीएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. ड्रग्स मामले में यह किसी कलाकार की बड़ी गिरफ्तारी है. इससे पहले एनसीबी ने बॉलीवुड कलाकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोणे, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी. दीपिका की टैलेंट मैनेजर दीपिका प्रकाश पर भी शिकंजा कसा था.
ड्रग्स कनेक्शन में बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबेरॉय और अर्जुन राम पाल, उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रियेला से भी पूछताछ हो चुकी है. एनसीबी की जांच का पूरा प्रकरण बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद शुरू हुआ था. इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच एनसीबी ने शुरू की थी औऱ सबसे पहले सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती, शौविक औऱ कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं