विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सितारों की मौत में ड्रग्स का आता है नाम, दिव्या भारती से हेडेन तक की कहानी

सिल्क स्मिता की मौत 23 सितंबर 1996 को उनके चेन्नई स्थित आवास में हुई. मौत का आधिकारिक कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया. विसरा रिपोर्ट में खाना नहीं मिला बल्कि दवाइयां और अल्कोहल मिले.

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सितारों की मौत में ड्रग्स का आता है नाम, दिव्या भारती से हेडेन तक की कहानी
दिव्या भारती से लेकर परवीन बॉबी और सिल्क स्मिता के नाम ड्रग्स से जुड़े थे.
  • हॉलीवुड अभिनेत्री हेडेन पैनेटियर की मौत फेंटेनाइल युक्त ऑक्सीकोडोन के ओवरडोज से हुई, ऐसी रिपोर्ट है
  • बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स की संलिप्तता सामने आई थी
  • दिव्या भारती की मौत हादसे के रूप में दर्ज हुई, उनके शरीर में शराब के अंश मिले लेकिन अवैध ड्रग्स नहीं पाए गए

इतनी पी है कि ब'अद-ए-तौबा भी
बे-पिए बे-खुदी सी रहती है.

ये शेर रियाज ख़ैराबादी का है. अमिताभ बच्चन की शराबी फिल्म का एक गीत है-नशे में कौन नहीं है मुझे बताओ जरा, किसी को हुस्न का नशा तो किसी को दौलत का... हालांकि, बच्चन साहब की इस फिल्म में ड्रग्स का जिक्र नहीं है, मगर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों पर ड्रग्स लेने की तमाम रिपोर्ट्स हैं. संजय दत्त तो खुलेआम स्वीकार कर चुके हैं कि वो ड्रग्स लेते थे. मगर वो खुशकिस्मत रहे कि इसकी लत छोड़ पाए. मगर कई ऐसे भी हैं, जिनकी ड्रग्स ने जान ले ली.

हॉलीवुड अभिनेत्री हेडेन पैनेटियर

एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड अभिनेत्री हेडेन पैनेटियर ने अपनी मौत के दिन एक ऐसी गोली ली थी, जिसमें कथित तौर पर फेंटेनाइल मिला हुआ था. सूत्रों ने TMZ को बताया कि साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले में पिछले महीने 36 साल की उम्र में गुज़रने वाली इस एक्ट्रेस ने कथित तौर पर फेंटेनाइल-युक्त ऑक्सीकोडोन लिया था. इस शक्तिशाली ओपिओइड के कुछ ही दाने हेरोइन से 50 गुना ज्यादा असरदार होते हैं. ये जानलेवा ओवरडोज का कारण भी बन सकते हैं.

Hayden Panettiere

Photo Credit: Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक, एक बच्चे की मां अभिनेत्री ने लॉस एंजिल्स में मौजूद अपने 'पुराने ड्रग डीलर' से ऑक्सीकोडोन समेत कई ऐसी दवाएं खरीदी थीं, जो सिर्फ़ डॉक्टर की सलाह पर ही मिलती हैं. यह स्टार और उनके रियल एस्टेट एजेंट बॉयफ्रेंड ब्रायन हिकरसन उनकी मौत से एक दिन पहले ही लॉस एंजिल्स से साउथ कैरोलिना गए थे. TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने लॉस एंजिल्स में खरीदी कई दवाएं फ्लाइट में ली थीं. अधिकारियों का मानना ​​है कि जिस दिन उनकी मौत हुई, उस सुबह उन्होंने जो गोली ली थी, उसमें कुछ मिलावट थी. हिकरसन ने पैनेटीयर को नारकैन की एक डोज़ दी. यह एक ऐसी दवा है जो ओपिओइड ओवरडोज़ के असर को तेजी से खत्म करती है. जब उन्हें पैनेटीयर बेसुध हालत में मिलीं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब उस जानलेवा गोली के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसने कथित तौर पर उन्हें यह गोली बेची थी. फिलहाल, पैनेटीयर की मौत के मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. ये इकलौती ऐसी हेरोइन नहीं हैं, जिनकी मौत में ड्रग्स का नाम आया है. हॉलीवुड को तो छोड़िए बॉलीवुड में भी कई ऐसे मामले हैं.  

सुशांत राजपूत की मौत

सबसे हाल का मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत का है. मुंबई के अपने ही फ्लैट में 14 जून 2020 को उनकी मौत की सूचना आई. पोस्टमार्टम व एम्स (AIIMS) मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार हैंगिंग के कारण दम घुटना बताया गया. मगर, सुशांत के पिता ने पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई. ईडी की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट्स से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का खुलासा भी हुआ. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 26 अगस्त 2020 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. सितंबर 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और सुशांत के स्टाफ को गिरफ्तार किया गया. लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को जमानत दे दी. जांच के दायरे में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान जैसी कई अभिनेत्रियों से पूछताछ की गई. एनसीबी ने 33 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और ड्राफ्ट चार्ज फाइल किए. वहीं मुख्य मौत के मामले में सीबीआई ने मार्च 2025 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए किसी भी तरह के फाउल प्ले (साजिश/हत्या) से इनकार किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

परवीन बॉबी की मौत

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी का शव 22 जनवरी 2005 को उनके ही मुंबई के फ्लैट में मिला. माना जाता है कि मौत 20 जनवरी को हुई. मौत का आधिकारिक कारण मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और गैंग्रीन/डायबिटीज की जटिलताएं बताया गया. परवीन बाबी पैरानॉयड सिज़ोफ्रेनिया से जूझ रही थीं. उनके जीवन के अंतिम वर्षों में गंभीर मानसिक तनाव, अल्कोहल और भारी मात्रा में नींद/एंटी-साइकोटिक दवाओं (प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स) के अत्यधिक इस्तेमाल की खबरें रहीं. उनके कमरे से कई प्रकार की दवाइयां बरामद हुई थीं. मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज की थी. विसरा रिपोर्ट में पेट में खाना नहीं मिला, केवल दवाइयों/अल्कोहल के अंश मिले थे. पुलिस ने किसी भी साजिश या हत्या की संभावना को खारिज कर केस बंद कर दिया. परवीन बॉबी का करियर ही कहा जाता है कि ड्रग्स के चक्कर में खत्म हो गया.

सिल्क स्मिता की मौत

सिल्क स्मिता की मौत 23 सितंबर 1996 को उनके चेन्नई स्थित आवास में हुई. मौत का आधिकारिक कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया. दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता भारी कर्ज और मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में भारी मात्रा में अल्कोहल और ट्रैंक्विलाइज़र (अवसाद/नींद की दवाओं) के अंश पाए गए थे. चेन्नई पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया था. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसे पूरी तरह पढ़ा/डिकोड नहीं किया जा सका. जांच में इसे आत्महत्या माना गया और मामला बंद हुआ. उनके बारे में कहा जाता है कि वो ड्रग्स लेती थीं, मगर ये कभी प्रूफ नहीं हो पाया.

Latest and Breaking News on NDTV

दिव्या भारती की मौत

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत  5 अप्रैल 1993 को हुई थी. कई अफवाहें उड़ीं कि उनकी ड्रग्स के अत्यधिक सेवन के कारण मौत हो गई. दिव्या भारती के निधन के बाद किए गए पोस्टमार्टम और केमिकल एनालिसिस रिपोर्ट में उनके शरीर में अल्कोहल (शराब) के अंश पाए गए थे, लेकिन किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों या ड्रग्स (नारकोटिक्स) की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई थी. उस दौर में 1993 के मुंबई बम धमाकों और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं. मीडिया के एक वर्ग और कुछ कॉन्सपिरेसी थ्योरीज में कयास लगाए गए कि उनकी मौत के पीछे ड्रग्स या अंडरवर्ल्ड माफिया का हाथ हो सकता है.हालांकि, पुलिस को इन थ्योरीज का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला. मुंबई पुलिस ने लगातार 5 वर्षों तक इस मामले की गहन जांच की. अंततः वर्ष 1998 में मुंबई पुलिस ने इस केस को 'एक्सीडेंटल फॉल' (हादसे के तहत बालकनी की मुंडेर से गिरना) मानकर फाइल बंद कर दी. 

यह भी पढ़ें-

लद्दाख का एक गांव साइंस की वजह से बना टूरिस्ट स्पॉट, जानिए भारत के पहले डार्क स्काई रिजर्व ने कैसे बदली किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Bharti, Silk Smitha, Parveen Babi, Sushant Singh Rajput, Drugs In Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com