बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है. ऐसे में फिर इन्हें छिपाने के लिए लोग अक्सर हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार डाई में मौजूद केमिकल उल्टा बालों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग किसी ऐसे तरीके की तलाश में रहते हैं, जो नेचुरली सफेद बालों को काला कर सके. फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर ऐसा ही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बालों पर नेचुरल मेहंदी लगाती हैं भारती सिंह
यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने आज तक अपने बाल कलर नहीं करवाए हैं. कॉमेडियन कहती हैं कि वे घर पर ही मेहंदी की मदद से अपने बालों के लिए काला शेड तैयार करती हैं और इससे ही अपने बालों को कलर करती हैं. भारती सिंह ने वीडियो में इसका तरीका भी बताया है.
यह भी देखें-
चाहिए होंगी ये चीजें- नेचुरल मेहंदी बनाने के लिए आपको कोई भी नेचुरल मेहंदी यानी हिना
- एक या दो अंडे का सफेद हिस्सा
- एलोवेरा जेल
- थोड़ी चाय की पत्ती और एक
- लोहे की कढ़ाई की जरूरत होगी.
- भारती सिंह बताती हैं, सबसे पहले चाय की पत्ती को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें.
- इसके बाद इस पानी को छानकर हल्का ठंडा कर लें.
- अंडे को फोड़कर उसका केवल सफेद हिस्सा अपने पास रखें.
- अब, एक लोहे की कढ़ाई लें और उसमें मेहंदी पाउडर डालें.
- इसके बाद कढ़ाई में अंडे का सफेद हिस्सा, एलोवेरा जेल और चाय पत्ती का पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब, मेहंदी को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें.
- अगली सुबह आपकी मेहंदी बालों में लगाने के लिए एकदम तैयार हो जाएगी.
वीडियो में भारती सिंह ने इस मेहंदी को बालों पर लगाने का सही तरीका भी बताया है. कॉमेडियन कहती हैं, मेहंदी लगाने से पहले आपके बाल एकदम साफ होने चाहिए. मेहंदी को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. इसके बाद मेहंदी को करीब एक से डेढ़ घंटे तक ही बालों पर लगाकर रखें. इसे पूरी तरह सूखकर सख्त न होने दें. एक से डेढ़ घंटे बाद पहले पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं. इसके बाद आप अपने नॉर्मल शैंपू से बालों को धो लें.
कैसे फायदेमंद हो सकता है ये तरीका?- सबसे पहले बात मेहंदी की करें, तो ये पूरी तरह नेचुरल होती है और बालों को प्राकृतिक रूप से रंग देने में मदद करती है.
- चाय की पत्तियों में टैनिन नाम का तत्व होता है, जो बालों को नेचुरली काला करने में मदद करता है. इसके अलावा चाय पत्ती का पानी बालों में शाइन भी लाता है.
- एलोवेरा जेल बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इससे ड्राई और फ्रिजी बाल शाइनी दिखने लगते हैं.
- इन सब से अलग अंडे में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, बालों में शाइन लाते हैं, साथ ही हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकते हैं.
इस तरह ये नेचुरल तरीका आपके बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. भारती सिंह बताती हैं कि वे इसी नेचुरल तरीके से अपने बालों को काला करती हैं. इससे उनके बाल काले तो रहते ही हैं, साथ ही बालों में एक शाइन भी बनी रहती है. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Money Plant को पानी में कैसे उगाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया पानी में मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा हो तो क्या करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं