तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की एक और छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. दो सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है, जहां तमिलनाडु के स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा मृत पाई गई हैं. वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की अपनी मां के डांटने से परेशान थी. संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. किशोर छात्राओं की हो रही मौतों से चिंतित मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनसे आत्महत्या के विचारों को दूर करने की अपील की है.
दो छात्रों ने की थी आत्महत्या
बता दें कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के सेक्रेड हार्ट स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा हाल ही में अपने हॉस्टल में मृत पाई गई थी. तिरुवल्लुर के पुलिस अधीक्षक सेफस कल्याण ने एनडीटीवी को बताया था कि छात्रा का शव लटका हुआ पाया गया था. छात्रा सरला तमिलनाडु के तिरुत्तानी की रहने वाली थीं. वहीं 13 जुलाई को भी कल्लाकुरिची जिले के एक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा अपने हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी, जिसके बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारियों ने कम से कम 15 बसों में आग लगा दी थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढें- न्यूड फोटोशूट को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज
पुलिस को एक नोट मिलने के बाद उसके स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें पीड़िता ने दो शिक्षकों पर " एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए उसे अपमानित करने" का आरोप लगाया था.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
VIDEO: Viral Video : बारात में तेज डीजे की आवाज से बिदका घोड़ा, कई बारातियों को रौंद डाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं