विज्ञापन

दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज

Happy Maha Shivratri 2026: दूरदर्शन पर सालों प्रसारित होने वाले सीरियल ओम नम: शिवाय आपको याद है? क्या आप जानते हैं इस सीरियल में कितने लीड सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी.

दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज
दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो
नई दिल्ली:

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव गाथा सुनना या देखना चाहते हैं तो 90s बॉर्न जनरेशन के लिए दूरदर्शन का ये शो काफी यादगार होगा. आपने बचपन में ब्योमकेश बख्शी हो, शक्तिमान हो या महाभारत और ओम नम: शिवाय देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओम नम: शिवाय तो दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले उन सीरियल में से एक है, जिसने कई साल लोगों का दिल जीता. इस शो को 1997 से 2001 तक टेलीकास्ट किया गया था. इतना ही नहीं शो में बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ओम नम: शिवाय जुड़ी कुछ बातें.

इतनी बड़ी थी स्टार कास्ट, इन सिंगर्स ने दी थी आवाज

जितनी पॉपुलर ये शो था उतना ही लंबी इसकी स्टार कास्ट थी. शो में यशोधन राणा ने शिव का किरदार निभाया था. गायत्री शास्त्री ने पार्वती, प्रियंका पुत्रन ने कौशिकी, जागेश मुकाती ने गणेश, सौरभ अग्रवाल ने कार्तिकेय, अमित पचौरी ने विष्णु, अनीता कुलकर्णी ने लक्ष्मी, सुनील नागर ने ब्रह्मा, मोना पारेखा ने सरस्वती का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें- ओम नम: शिवाय के भगवान शिव की 10 तस्वीरें, तीसरी देख जोड़ लेंगे 90s के फैंस हाथ

2003 में DVD सेट में हुआ री-रिलीज

वहीं बात करें सिंगर्स की तो सीरियल का टाइटल सॉन्ग मशहूर सिंगर पंडित जसराज ने गाया था, रुद्र-रुद्र विनोद राठौड़ और उदित नारायण ने गाया था. इनके अलावा त्रिकाल दर्श, मन की कामना, महाशिवरात्री आई अलका याग्निक ने गाए थे. 2001 के बाद सीरियल को 2003 में मधु एंटरटेनमेंट एंड मीडिया ने दो भागों वाले 42 डीवीडी सेट के रूप में फिर से रिलीज किया गया. इस बार शो में हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलायलम वॉइस ओवर भी दिया गया.

बता दें, शिव गाथा को पर्दे पर बखूबी दिखाने वाले इस शो को 90 के दशक में दूरदर्शन के रामायण और महाभारत शो की तरह खूब लोकप्रियता मिली थी. वहीं एक्टर्स को उनके रोल से फैंस जानने लगे थे. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan Serial Om Namah Shivay, Doordarshan Anchor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com