विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2020

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं.

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं (फोटो: फाइल)
नई दिल्ली:

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं. विधानसभा सचिव ने पुष्टि की कि विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था.

पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं. विधायक के तौर पर इस्तीफा देने से पहले मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था.कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. 

Video: गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress MLA Resigns, Gujarat, Rajya Sabha Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com