विज्ञापन

अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान, 'काफिर' पर बवाल, हिंदू-मुस्लिम को लेकर बोले- हमने नफरत करना नहीं सीखा

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम संबंधों और ‘काफिर’ शब्द को लेकर विवादित टिप्पणी की है.

अनिरुद्धाचार्य के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के संबंधों को लेकर टिप्पणी की है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. अपने संबोधन के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हिंदू कभी मुस्लिम विरोधी नहीं रहे, जबकि उन्होंने मुस्लिमों पर हिंदुओं से नफरत करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कुछ धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए कई विवादास्पद बातें भी कहीं. वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न वर्गों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है.

वायरल वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि भाई हिंदू कभी मुस्लिम विरोधी नहीं रहा. कौन बोला कि हिंदू मुस्लिम विरोधी है. कब रहा? हिंदू मुस्लिम विरोधी नहीं है. मुस्लिम लोग हिंदू विरोधी होते हैं. आपको यह बात तो पता ही है कि 100 घर हिंदुओं के हैं तो 100 घरों के बीच में एक मुसलमान सुरक्षित है. पर जहां 100 मुसलमान हैं क्या वहां एक हिंदू का घर, क्या एक हिंदू सुरक्षित है? नहीं. इसलिए हिंदू मुसलमान से कभी नफरत नहीं करते.

‘काफिर से इतनी नफरत क्यों?'

अनिरुद्धाचार्य आगे कहते हैं कि मुसलमान कहते हैं उनके कुरान में लिखा है कि गैर हिंदू का *#$%. काफिर समझते हैं वो हिंदुओं को. तो हिंदू थोड़ी घृणा करता है. हमारा धर्म हमारी संस्कृति किसी से घृणा हम तो सांप को भी दूध पिलाते हैं नाग पंचमी को. चीटियों को दाना डालते हैं तो भला इंसानों से हम क्यों नफरत करेंगे? हमने नफरत करना नहीं सीखा. नफरत करना मुसलमानों ने सीखा है. काफिरों को मारना मुसलमानों ने सीखा है. इसलिए मुसलमानों से यह बात कहनी चाहिए कि भाई आप क्यों काफिरों से इतनी नफरत करते हैं? अर्थात हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं? हिंदू नफरत नहीं करता.

वायरल वीडियो के बाद आ सकती हैं प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है. वहीं हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिए गए बयान के बाद जारी विवाद पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह इतनी गहरी बात है कि इसे कोई चरित्रवान व्यक्ति ही समझ सकता है. जो चरित्रवान नहीं है, वह इसे नहीं समझ सकता.

यह भी पढ़ें : NDTV की खबर का असर : महिलाओं की शादी की उम्र पर अभद्र टिप्पणी के बाद अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aniruddhacharya Viral Video, Hindu Muslim, Aniruddhacharya Controversial Statement, Kafir, Social Media Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com