विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2023

भूकंप के झटकों से दहला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, रिक्टर स्केल पर आंकी गई 5.9 तीव्रता

भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 126 किमी दक्षिणपूर्व (एसई) में था. भूकंप देर रात करीब एक बजे के करीब आया. भूकंप की गहराई सतह से 69 किलोमीटर अंदर मापी गई है. 

भूकंप के झटकों से दहला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, रिक्टर स्केल पर आंकी गई 5.9 तीव्रता
प्रतीकात्म चित्र

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिल रही जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. 

एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 126 किमी दक्षिणपूर्व (एसई) में था. भूकंप देर रात करीब एक बजे के करीब आया. भूकंप की गहराई सतह से 69 किलोमीटर अंदर मापी गई है. 

भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake In Andaman Nicobar Diglipur, Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com