विज्ञापन
This Article is From May 23, 2025

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद

सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है. गुरुवार सुबह से ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. जंगल में छिपे आतंकियों में जैश ए मोहम्मद के कमांडर के भी होने की बात सामने आ रही है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद
किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
किश्तवाड़:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीते 24 घंटे से ज्यादा समय से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान की शहीद होने की खबर आ रही है. सेना ने इस पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली है. आतंकियों की तलाश और उन्हें ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की बात कही जा रही है. आपको बता दें कि किश्तवाड़ में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब आतंकियों से एनकाउंटर शुरू हुआ था. सेना के अनुसार आतंकी जंगल के इलाके में ऊंचाई पर छिपे हैं. सेना स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. 

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन के कमांडर सैफुल्लाह के भी छिपे होने की बात सामने आई है. सैफुल्लाह अनंतनाग, किश्तवार और डोडा में हुए आतंकी हमलों में शामिल बताया जाता है. इसके ऊपर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है. 

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढ़कर उन्हें मार गिराया है. सेना ने अभी तक छह आतंकियों को ढेर किया है. इन आतंकियों के संबंध लश्कर ए तैयबा से बताए जा रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter In Kishtwar, Encounter Between Army And Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com