विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

आम्रपाली के प्रमोटरों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

कुछ खरीदारों की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली सिलिकन सिटी में उन्होंने निवेश किया था लेकिन उन्हें ना तो घर मिला और ना ही रिफंड मिला.

Also Read in
आम्रपाली के प्रमोटरों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: आम्रपाली के प्रमोटरों को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रोमोटरों के देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि कोर्ट की इजाजत के बिना वे बाहर नहीं जा सकते हैं.  कुछ खरीदारों की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली सिलिकन सिटी में उन्होंने निवेश किया था लेकिन उन्हें ना तो घर मिला और ना ही रिफंड मिला.

यह भी पढ़ें : आम्रपाली को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया का मामला : SC ने केंद्र, आरबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा को भेजा नोटिस

अब कंपनी के खिलाफ दिवाला घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में खरीदारों को भी अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए. याचिका में मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट खरीदारों के हितों की रक्षा करे. प्रमोटर सुन नहीं रहे हैं और वो इस तरह भाग नहीं सकते हैं. उन्होंने मांग की कि उनके देश छोड़ने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए.
VIDEO: आम्रपाली पर सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने खरीदारों की ओर से वरिष्ठ वकील शेखर नाफडे को दिवालिया प्रक्रिया के द्वारा कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स के सामने पेश होकर उनकी बात रखने को कहा. अब चार हफ्ते के बाद सुनवाई होनी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com