अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
मुंबई:
सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि कोलकाता एयरपोर्ट जाते वक्त उनको ले जा रही कार का पिछला पहिया अलग हो गया था और वह हादसे में बाल-बाल बच गए थे. बता दें कि बच्चन 10 नवंबर को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 23वें कोलकाता फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के लिए दिए गए निमंत्रण पर कोलकाता गए थे.
मगर इन खबरों के इतर उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को बताया कि वह ठीक हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुझे मेरे शुभचिंतकों और मीडिया द्वारा मालूम हुआ कि मैं कोलकाता में एक दुर्घटना में बाल-बाल बचा लेकिन यह खबर गलत है. ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है और मैं ठीक हूं.
यह भी पढ़ें - जिस कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे अमिताभ बच्चन, उस कार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
खबरों के मुताबिक, वह 11 नवंबर को वापस लौट रहे थे जब यह घटना हुई. उनके साथ एक वरिष्ठ राज्य मंत्री भी थे. यह कार एक ट्रैवल एजेंसी ने उपलब्ध कराई थी. इतना ही नहीं, खबर ये भी आई थी कि राज्य सरकार ने उस कार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन सवार थे.
VIDEO: NDTV-डेटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया अभियान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amitabh Bachchan, Car Accident, Kolkata Airport