विज्ञापन

जब सोनिया गांधी ने रखा भारत में पहला कदम, दोस्त राजीव गांधी संग स्वागत के लिए मौजूद थे अमिताभ बच्चन

सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपनी इस किताब में कांग्रेस नेता ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं.

जब सोनिया गांधी ने रखा भारत में पहला कदम, दोस्त राजीव गांधी संग स्वागत के लिए मौजूद थे अमिताभ बच्चन
जब पहली बार भारत आईं सोनिया गांधी, राजीव गांधी के साथ रिसीव करने पहुंचे थे अमिताभ बच्चन
NDTV

सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपनी इस किताब में कांग्रेस नेता ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं. जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है. किताब में सोनिया गांधी ने खुलासा किया कि उनके लिए सबसे खास है उनका भारत में पहला कदम और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ा पुराना रिश्ता. किताब के मुताबिक, जब सोनिया गांधी 13 जनवरी 1968 को पहली बार इटली से भारत आईं, तो उन्हें एयरपोर्ट पर लेने राजीव गांधी और संजय गांधी के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे. 

बिग बी के घर रुकीं सोनिया गांधी

यह घटना उस वक्त की है जब राजीव गांधी राजनीति में नहीं आए थे और अमिताभ बच्चन भी फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. दोनों परिवार एक-दूसरे के काफी करीब थे. सोनिया गांधी ने लिखा है कि भारत आने का फैसला उन्होंने प्यार पर भरोसा करके लिया था. पहली यात्रा के दौरान वह अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ रुकी थीं. 

तेजी बच्चन ने उन्हें भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज और जीवनशैली समझने में बहुत मदद की. सोनिया गांधी ने तेजी बच्चन को अपनी मां जैसा बताया है. हरिवंश राय बच्चन ने भी उनका मार्गदर्शन किया. किताब में राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की गहरी दोस्ती का विस्तार से जिक्र है. दोनों बचपन के दोस्त थे और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे. अमिताभ बच्चन जब फिल्मों में संघर्ष कर रहे थे, तब भी यह दोस्ती बनी रही.

राजीव गांधी से ऐसी थी अमिताभ बच्चन की दोस्ती

एक मजेदार किस्सा भी किताब में है. एक बार अमिताभ बच्चन दिल्ली लौट रहे थे. राजीव गांधी उन्हें रिसीव करने गए. उन्होंने पूरा बैंड-बाजा और फूलों की मालाएं लेकर स्वागत का इंतजाम किया. लेकिन बैंड जानबूझकर बेसुरा बजा रहा था. राजीव गांधी ने यह प्रैंक अमिताभ बच्चन को परेशान करने के लिए किया था. यह घटना दोनों की नजदीकी दोस्ती को दिखाती है.

सोनिया गांधी की यह किताब उनके निजी जीवन, परिवार और रिश्तों पर केंद्रित है. इसमें राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन के परिवारों के बीच के गहरे जुड़ाव को भी जगह मिली है. किताब से पता चलता है कि दोनों परिवारों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि एक-दूसरे के जीवन का अहम हिस्सा था.

यह भी पढ़ें | जब राहुल गांधी की बर्थडे पार्टी में बुलाने पर भी नहीं आए दोस्त...प्रियंका स्कूल में हुईं बुली!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Belonging, Belonging A Journey Of Love, Amitabh Bachchan, Rajiv Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com