विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2018

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने लॉ कमीशन को लिखी चिट्ठी, One Nation-One Election के फायदे गिनाए

देश में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पुरजोर वकालत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विधि आयोग को पत्र लिखा.

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने लॉ कमीशन को लिखी चिट्ठी, One Nation-One Election के फायदे गिनाए
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह.
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विधि आयोग को लिखी चिट्ठी
  • अमित शाह बोले, एक देश-एक चुनाव' से बचेगा खर्च
  • एकसाथ चुनाव केवल परिकल्पना नहीं है, बल्कि एक सिद्धांत है
नई दिल्ली: देश में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पुरजोर वकालत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विधि आयोग को पत्र लिखा. पत्र में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इससे चुनाव पर बेतहाशा खर्च पर लगाम लगाने और देश के संघीय स्वरूप को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. विधि आयोग को लिखे पत्र में शाह ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना केवल परिकल्पना नहीं है, बल्कि एक सिद्धांत है जिसे लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर मोदी सरकार को मिला रजनीकांत का साथ, कहा- इससे समय और पैसे की बचत होगी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह आधारहीन दलील है कि एक साथ चुनाव देश के संघीय स्वरूप के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से देश का संघीय स्वरूप मजबूत होगा. विधि आयोग को लिखे आठ पन्नों के पत्र में शाह ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विरोध करना राजनीति से प्रेरित लगता है.

VIDEO : क्या 2019 के चुनाव में महिला सुरक्षा एक मुद्दा बनेगा?


बता दें कि एक साथ चुनाव कराने की व्यवहारिकता पर विधि आयोग विचार कर रहा है और वह अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले राजनीतिक दलों के विचार जान रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ चुनाव कराने के पक्षधर रहे हैं. 

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Nation-One Election, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com