Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों कार्यवाही सोमवार 3 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी नाराजगी जाहिर की है. जकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विपक्ष पर निशाना साधा.
LIVE Updates
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
लोकसभा कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले आज भी सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद परिसर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है.
राज्यसभा 3 अगस्त तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में भी हंगामा किया है. अब कार्यवाही 3 अगस्त यानि सोमवार से शुरू होगी.
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
वहीं लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. संसद में हंगामे की वजह से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया. उन्होंने इस दौरान कहा कुछ सांसद संसद में ड्रामा कर रहे हैं.
विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा में विपक्ष पर विफर पड़े. उन्होंने कहा कि विपक्ष सड़क छाप राजनीति कर रहा है. उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा है. शिवराज सिंह चौहान राज्यासभा में बोल रहे थे.
झारखंड के बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन
झारखंड के भाजपा सांसदों ने आज संसद के बाहर प्रदर्शन किया है. झारखंड में JPSC और JSSC-CGL सहित भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद में मौन विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के सांसदों ने इन मामले में CBI जांच की मांग की है.
संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन
संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के सांसदों ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर प्रदर्शन किया है. विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वे दल-बदल विरोधी नए प्रस्तावित कानून पर चर्चा चाहते हैं, ताकि बड़े पैमाने पर हो रहे राजनीतिक दल-बदल से निपटा जा सके. इसके साथ ही ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति की रक्षा भी हो सके.
मोदी कैबिनेट की बैठक
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी आयोजित होगी. पीएम मोदी का अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर में संसद में ही आयोजित होगी. जिसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी.
जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड बिल पेश करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पेश करेंगे. इस बिल में कुछ अहम बदलाव होंगे. जहां अब जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में 1 से 2 साल की देरी पर जिला मजिस्ट्रेट, उप-मंडल मजिस्ट्रेट या कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी होगी. जबकि जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में 2 साल से ज्यादा की देरी के बाद मामला कोर्ट में जाएगा.