विज्ञापन

कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा 'सनरूफ' का मजा, अंदर का नजारा देखकर कहेंगे- 'वाह'!

Blended Wing Body Aircraft: कंपनी का दावा है कि ये प्लेन एक बार में करीब 250 यात्रियों को लेकर 9200 किलोमीटर से ज्यादा की लंबी दूरी तक का सफर आसानी से तय कर सकेगा.

कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा 'सनरूफ' का मजा, अंदर का नजारा देखकर कहेंगे- 'वाह'!
बिना खिड़की वाले इस अनोखे हवाई जहाज में मिलेगा 'ड्राइंग रूम' जैसा आराम, 2030 तक भरेगा उड़ान.
JetZero

Viral Story: अमेरिका की जेटजीरो (JetZero) कंपनी एक ऐसा पैसेंजर प्लेन बना रही है जो दिखने में किसी हवाई जहाज जैसा नहीं, बल्कि समुद्र की मैंटा रे (Manta Rays) मछली जैसा चौड़ा और चपटा है. सबसे खास बात यह है कि इस पूरे विमान में एक भी पारंपरिक कांच वाली खिड़की नहीं होगी. इस वजह से यह प्लेन (Windowless Z4 Aircraft) आज के आम हवाई जहाजों के मुकाबले बहुत हल्का होगा और काफी ऊंचाई पर उड़ेगा. कंपनी का दावा है कि इससे 50% तक फ्यूल की बचत होगी, जिसका फायदा आम जनता के लिए सस्ती टिकट के जरिए मिल सकता है.

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर खिड़की नहीं होगी, तो अंदर बैठे यात्रियों को कैसा लगेगा? क्या उन्हें घुटन महसूस नहीं होगी? इसी बात का जवाब 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट में सामने आया है.

JetZero Z4 Aircraft Windowless and With Sunroof

Photo Credit: JetZero

दीवारों पर स्क्रीन, छत पर सनरूफ

रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन के अंदर खिड़कियों की जगह दीवारों पर बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी, जो बाहर का लाइव नजारा दिखाएंगी. इसके अलावा, केबिन के अंदर बंद-बंद सा महसूस न हो, इसके लिए प्लेन की छत पर एक स्काईलाइट (Like Fixes Sunroof) दी जाएगी. इससे सूरज की रोशनी सीधे अंदर आएगी और यात्रियों को ऐसा लगेगा जैसे वे किसी बंद डिब्बे में नहीं, बल्कि अपने घर के खुले ड्राइंग रूम में बैठे हैं.

यह प्लेन आज के कमर्शियल जहाजों से करीब 10,000 फीट ज्यादा ऊंचाई पर उड़ेगा, जिसका मतलब है कि खराब मौसम में होने वाले टर्बुलेंस से भी यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी.

चलने-फिरने की खुली जगह मिलेगी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लेन का केबिन इतना चौड़ा है कि इसमें चलने-फिरने के लिए चार अलग-अलग गलियारे बनाए गए हैं. साथ ही टॉयलेट के बाहर यात्रियों के खड़े होने के लिए एक अलग से वेटिंग एरिया दिया गया है. इसकी सीटों को भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर यात्री को अपनी एक अलग स्पेस मिलेगी और सिर के ऊपर सामान रखने के लिए भी सबका अपना पर्सनल केबिन होगा. पूरे रास्ते हाई-स्पीड स्टारलिंक वाई-फाई की सुविधा रहेगी, ताकि आप आराम से अपना काम या मनोरंजन कर सकें.

JetZero

Photo Credit: Instagram@jetzero_official

हवा में कब उड़ान भरे ये प्लेन?

यूनाइटेड एयरलाइंस वेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड्रयू चांग ने द सन से बातचीत में इसे मशहूर 'कॉनकॉर्ड' विमान के बाद का सबसे बड़ा बदलाव मान रहे हैं. यही वजह है कि अमेरिकी सरकार भी बोइंग जैसी बड़ी कंपनियों के सालों पुराने एकाधिकार को चुनौती देने के लिए इस नए स्टार्टअप के साथ खड़ी हो गई है. 

जेटजीरो को अपनी पहली फैक्ट्री लगाने के लिए अमेरिकी बैंक से 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 28,617 करोड़ रुपये का लोन मिला है. डेल्टा और यूनाइटेड जैसी दुनिया की दिग्गज एयरलाइंस ने अभी से इस प्लेन को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है.

Gulf Air Z4

गल्फ एयर के मार्टिन गॉस और जेटज़ीरो के टॉम ओ'लेरी ने 21 जुलाई को Z4 के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए.
Photo Credit: Instagram@jetzero_official

हाल ही में हुए फर्नबरो इंटरनेशनल एयरशो में बहरीन की राष्ट्रीय विमान सेवा गल्फ एयर'(Gulf Air) ने भी जेटजीरो के साथ एक बड़ा समझौता (LOI) साइन कर लिया है. इसके तहत गल्फ एयर अपने बेड़े में ऐसे 24 विमान शामिल करने की योजना बना रही है, जो 2030 की शुरुआत से यूरोप और एशिया के रूट पर उड़ान भरेंगे.

अगर सब कुछ तय प्लानिंग के हिसाब से चला, तो साल 2027 के अंत तक इसका पहला मॉडल टेस्टिंग के लिए उड़ान भरेगा और साल 2030 से 2032 के बीच यह आम यात्रियों के सफर के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:- योगा टीचर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानी के अंदर 6 मिनट तक सांस रोककर लगाए 86 पुश-अप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JetZero, Sunroof, Future Aircraft, Aviation News, America News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com