केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने को देश की एकता के लिए 'मील का पत्थर' बताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस पर यह कदम 'वोट बैंक के लालच' में नहीं उठाने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा देश की रक्षा को कई गुना मजबूती प्रदान करेगी. शाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय के गढ़ जींद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह का उदाहरण दिया जो पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आये थे और ऐसा करके वह दूसरों को इसके लिए प्रेरित करते प्रतीत हुए.
क्या बिखराव की ओर बढ़ रहा राष्ट्रीय जनता दल? तेजस्वी और तेजप्रताप के रवैये से उठा सवाल
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
उन्होंने कहा कि बीजपी में शामिल होने वाले अच्छे लोगों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा. उन्होंने अक्टूबर में संभावित विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए दो तिहायी बहुमत का पूर्वानुमान जताया. शाह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जे को समाप्त करने से क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सत्ता में आने के 75 दिन के भीतर ही जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकारें यह '72 वर्षों' में नहीं कर पाईं.
उन्होंने इसके लिए उस पार्टी के 'वोट बैंक के लालच' को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, 'अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों और अनुच्छेद 35ए को समाप्त किया जाना भारत की एकता और अखंडता के लिए मील का पत्थर है. अब कोई बाधा नहीं है.' शाह ने कहा, 'कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘मां भारती' आज प्रसन्न हैं कि मोदी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटा दिया है.' उन्होंने कहा, 'हम यह कहते रहे हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है लेकिन अनुच्छेद 370 कुछ ऐसा संदेश देता था कि अभी भी कुछ अधूरा है.' उन्होंने इस काम को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अभी तक किया गया ‘‘सबसे बड़ा काम'' बताया. उन्होंने कहा, 'अनुच्छेद 370 किसी न किसी तरह से कश्मीर को भारत के साथ जुड़ने से रोक रहा था.'
पटरी पर लौटता कश्मीर: आज रात से चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी फोन लाइनें, सोमवार से खुलने लगेंगे स्कूल
उन्होंने कहा, 'जींद की रैली से मैं देश को बताना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाये जाने के बाद जम्मू कश्मीर, लेह और लद्दाख के विकास में जो कोई भी बाधा थी, उसे अब हटा दिया गया है.' शाह ने कहा, 'मोदी जी के चलते अनुच्छेद 370 और 35ए अब इतिहास का हिस्सा हैं। जो मोदी ने किया वह कोई सरकार सोच भी नहीं सकती थी, अगर वह कई वर्षों तक सत्ता में बनी रहती तब भी, इस कदम को उठाने के बारे में नहीं सोच सकती थी.'
सुरक्षा परिषद में 'कश्मीर मुद्दे' पर बैठक से बिफरी कांग्रेस, पीएम मोदी से की यह मांग
गृहमंत्री ने इसके साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों की चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के पद का सृजन नहीं करने के लिए भी आलोचना की जिसकी सिफारिश 1999 के करगिल युद्ध के बाद की गई थी. उन्होंने मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, 'सरकारें आयीं और चली गईं लेकिन उन्होंने इस पर कभी भी निर्णय नहीं किया.' उन्होंने कहा कि सीडीएस तीनों सशस्त्र बलों..सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा, 'मैं महसूस करता हूं कि इसके चलते हमारी रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.'
असम राइफल्स के मेजर जनरल यौन उत्पीड़न के मामले में बर्खास्त, नहीं मिलेगी पेंशन
शाह ने इसके साथ ही हरियाणा में एक 'भ्रष्टाचार मुक्त' सरकार चलाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं यहां खट्टर को बधाई देने के लिए आया हूं. उन्होंने कहा कि राज्य 'जमीन सौदों' के लिए बदनाम था और सरकारी नौकरियों में भर्ती एक 'व्यापार' में तब्दील हो गई थी.शाह ने कहा, "एक कार्यकाल में खट्टर ने भ्रष्टाचार को 'भूतकाल' बना दिया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं