केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आदिवासियों और दलितों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान कर सकती है और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित कर सकती है. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के पांच दशकों के गढ़ छिंदवाड़ा में आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने इस साल के अंत में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान कर लोगों से प्रदेश और केन्द्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया.
केन्द्रीय मंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की पिछली सरकारों ने आदिवासियों, गरीबों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की परवाह नहीं की. केवल और केवल भाजपा ही देश की सुरक्षा, समृद्धि और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित कर सकती है.''
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदिवासियों के सम्मान की परवाह करते हैं, जिनकी कांग्रेस ने वर्षों उपेक्षा की. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आदिवासी समुदाय की एक महिला अब भारत की राष्ट्रपति है.
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रुप में मनाने की घोषणा कर आदिवासी समुदाय का सम्मान किया.
छिंदवाड़ा क्षेत्र की करीब 35 से 40 फीसदी आबादी आदिवासी समुदाय से हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया जबकि कांग्रेस इस मुद्दे को सालों तक लटकाती रही.
केंद्र सरकार ने नौ साल में 60 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले
शाह ने केन्द्र में 2014 में भाजपा नीत सरकार आने के बाद गरीब व आदिवासी समुदाय के हित में किए गए कार्यो का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘पिछले नौ साल में 60 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए, 13 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर मिले, 10 करोड़ लोगों को शौचालय तथा तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिला और 60 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा रहे हैं.''
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहली दफा छिंदवाड़ा से 1980 में लोकसभा के लिए चुने गए और 1997 में उपचुनाव में उनकी एकमात्र पराजय के साथ उन्होंने कई दफा इस लोकसभा सीट से विजय हासिल की.
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटें जीतने में कामयाब रही लेकिन छिंदवाड़ा से नाथ के पुत्र नकुल नाथ 35 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे थे.
कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति निष्ठावान विधायकों के विद्रोह के कारण मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी.
भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह की छिंदवाड़ा यात्रा 2019 के चुनावों में जीतने में विफल रही देश की 130 लोकसभा सीटों पर आगामी चुनावों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं