विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

गृहमंत्री अमित शाह से मिजोरम के मुख्यमंत्री ने उठाया नागरिकता संशोधन विधेयक के विशेष प्रावधान का मुद्दा

मिजोरम की एक दिन की यात्रा पर शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जोरामथांगा के साथ विकास तथा सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की.

गृहमंत्री अमित शाह से मिजोरम के मुख्यमंत्री ने उठाया नागरिकता संशोधन विधेयक के विशेष प्रावधान का मुद्दा
गृहमंत्री अमित शाह
आइजोल:

मिजोरम की एक दिन की यात्रा पर शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जोरामथांगा के साथ विकास तथा सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने राज्य में सिविल सोसायटी और छात्र संगठनों के संयुक्त संगठन एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेताओं से भी भेंट की. सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मिजोरम की सामरिक भौगोलिक स्थिति और सीमा से सटे दो पड़ोसी मुल्कों बांग्लादेश तथा म्यामांर के साथ बेहतर संबंध बनाने को लेकर चर्चा हुई.

Vande Bharat Train को शाह ने दिखाई हरी झंडी, 8 घंटे में दिल्ली से पहुंचाएगी कटरा, PM ने बताया 'नवरात्रि की भेंट'

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने मिजोरम को शांतिपूर्ण राज्य माना. उन्होंने कहा कि यह अपने पूर्वोत्तर के पड़ोसियों के लिए मिसाल बन सकता है.'' जोरामथांगा ने पूर्वोत्तर भारत के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के विशेष प्रावधान का मुद्दा भी उठाया और अखिल भारतीय सेवाओं में पृथक मिजोरम कैडर की भी बात की. उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में मिजोरम के लिए नया बटालियन बनाने और केन्द्रीय योजनाओं के तहत हिन्दी के शिक्षकों की भर्ती की जरूरत पर जोर दिया.

पश्चिम बंगाल में अमित शाह के हमले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आया यह Reaction

विज्ञप्ति के अनुसार, शाह और एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के बीच सीएबी को लेकर भी बैठक हुई. कमेटी के नेताओं को सलाह दी गई कि वे सीएबी में शामिल करने के लिए एक विशेष उपधारा तैयार करें ताकि सभी आईएलपी राज्यों में ‘इंनर लाइन परमिट' व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. यह इन सभी राज्यों में सीएबी के लिए बफर की तरह काम करेगा.

Video: NRC को लेकर अमित शाह बोले, जो भारत का है वो यहीं रहेगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Zoramthanga, Citizenship Amendment Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com