विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

मंत्री अमीन खां ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपा

जयपुर: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले राजस्थान के पंचायतीराज एवं वक्फ राज्य मंत्री अमीन खां ने बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दिया। जानकार सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने अमीन खां का इस्तीफा मंजूरी के लिए राजस्थान के राज्यपाल शिवराज पाटिल को भेज दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बारे में टिप्पणी करने वाले राजस्थान के पंचायतीराज राज्य मंत्री अमीन खां से कल देर रात इस्तीफा मांग लिया था। सूत्रों ने बताया कि गहलोत ने खां की टिप्पणी मीडिया में आने के बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा और उसके बाद राजस्थान के राज्यपाल शिव राज पाटिल से जयपुर में मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कल ही राष्टपति प्रतिभा पाटिल से फोन पर बात कर अमीन खां की टिप्पणी के बारे में खेद जताने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। गहलोत ने कल देर रात राजस्थान प्रभारी मुकुल वासनिक से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अमीन खां से इस्तीफा मांगा था। गौरतलब है कि अमीन खां ने सोमवार को पाली में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बारे में कथित अमर्यादित टिप्पणी की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमीन खान, इस्तीफा, राजस्थान, मंत्री, Amin Khan, Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com