बिहार की सियासत में पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उसके बाद अब राजद और जदयू के विलय की चर्चा होने लगी. इस बीच तेजस्वी-यादव के नेतृत्व वाले राजद में नीतीश कुमार के जदयू के संभावित विलय के बारे में इस सप्ताह कुछ और संकेत दिखाई दिए .पहला एक भाषण में और दूसरा पोस्टर पर. नीतीश कुमार ने सोमवार को तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब इसे ही आगे बढ़ाना है. नीतीश के इस बयान के बाद के राजनीतिक संदर्भ भी निकलने लगे.
तेजस्वी यादव सरकार में भले ही डिप्टी सीएम हों, लेकिन उनकी पार्टी हाल ही में नीतीश कुमार सरकार के लिए नई जीवनदायिनी बनी है. दरअसल, बिहार विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है. बिहार में 32 वर्षीय तेजस्वी यादव के "आगे बढ़ने" के साथ, 71 वर्षीय नीतीश कुमार राष्ट्रीय भूमिका की तलाश कर रहे हैं. हालांकि वह खुले तौर पर अपनी राजनीतिक मंशा का खंडन करते हैं, लेकिन वह उन कुछ गैर-कांग्रेसी नेताओं में शामिल हैं जिन्हें 2024 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विलय का दूसरा संकेत जदयू प्रमुख राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन द्वारा पार्टी के 19वें स्थापना दिवस 30 अक्टूबर को ट्वीट किए गए एक पोस्टर से आया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि बिहार व देशभर के कार्यकर्ता साथियों एवं आदरणीय नेता नीतीश कुमार जी को हृदय से बधाई, आभार एवं अनंत शुभकामनाएं. सब मिलकर "सामाजिक न्याय के साथ विकास" की त्वरित गति में बिहार को विकसित प्रदेश बनाकर रहेंगे.
जनता दल (यूनाइटेड) के 19वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिहार व देशभर के कार्यकर्ता साथियों एवं आदरणीय नेता श्री @NitishKumar जी को हृदय से बधाई, आभार एवं अनंत शुभकामनाएं।
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 30, 2022
सब मिलकर "सामाजिक न्याय के साथ विकास" की त्वरित गति में बिहार को विकसित प्रदेश बनाकर रहेंगे। pic.twitter.com/Dl4WDbDaoc
राजद पहले ही एक बड़े सामाजिक गठबंधन की बात कर चुकी है. पार्टी परंपरागत रूप से यादव-मुस्लिम वोट को अपना मूल मानती है. और तेजस्वी यादव ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अति पिछड़ी जातियों का भी सम्मान करें और उन्हें भी अपनाएं, जिन्हें नीतीश कुमार के मूल वोट के रूप में देखा जाता है. ये समुदाय मिलकर राज्य के मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं. तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय बैठक में "सामाजिक एकता" की रूपरेखा बनाई, जहां विलय के पहले संकेत भी आए. एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि केवल पिता-पुत्र ही राजद के नाम और प्रतीक के बारे में निर्णय ले सकते हैं.
तत्कालीन जनता दल के नेताओं के लिए विलय की बात कोई नई बात नहीं है, कई नेता 1975 के आपातकाल से उभरे और 1990 के दशक के जातिवाद के दौरान अपनी जमीन हासिल की. 2015 में, जब पहली बार महागठबंधन का गठन हुआ था, लालू यादव और नीतीश कुमार अपनी पार्टियों को यूपी स्थित समाजवादी पार्टी में विलय करने के इच्छुक थे. लेकिन समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ सहमति नहीं बन सकी.
ये भी पढ़ें : "गुजरात के CM तुरंत दे 'इस्तीफा', राज्य में हो चुनाव": मोरबी हादसे पर अरविंद केजरीवाल का बयान
लालू यादव अंततः अदालती मामलों और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पीछे हट गए. नीतीश कुमार वैसे भी 2017 में महागठबंधन से बाहर हो गए थे. अब जब वह वापस आ गए हैं. फिलहाल राजद और जदयू ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, प्रतिद्वंद्वी भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार की "मजबूती" के कारण विलय "अनिवार्य" है क्योंकि वह "राजद के प्रति वफादार" हैं. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आज गोपालगंज में कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के लिए ''अलग हो जाएंगे'' लेकिन उन्हें नवगठित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिलने की संभावना है.
VIDEO: Arvind kejriwal बोले LG ने बंद कराई 'दिल्ली की योगशाला', LG सचिवालय बोला- फ़ाइल ही नहीं आई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं