File photo
सम्भल:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने आतंकवाद के लिए अमेरिका तथा ब्रिटेन समेत कुछ पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि दशहतगर्दी को जन्म देने वाले मुल्क अब खुद इसकी आंच में तपने पर चिल्ला रहे हैं। कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आए अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन तथा कुछ अन्य प्रमुख पश्चिमी देश आतंकवाद के लिए जिम्मेदार हैं। इन ताकतों ने ही आतंकवाद पैदा किया और अब जब दहशतगर्द लोग उन पर ही हमले कर रहे हैं तो वे चिल्ला रहे हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुसलमान कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। दहशतगर्द तो वे ही लोग हैं जिन्हें अमेरिका और उसके साथियों ने खड़ा किया है। जम्मू-कश्मीर विवाद को सिर्फ बातचीत से ही हल किए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर पाकिस्तान से चार बार लड़ाई हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
गोहत्या पर अब्दुल्ला ने कहा कि गाय की हत्या पर अगर किसी समुदाय को बुरा लगता है तो ऐसा काम नहीं किया जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने इस मौके पर मंच से ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फारुख अब्दुल्ला, आतंकवाद, गोहत्या, Farukh Abdullah, Terrorism, Beef Issue, Cow Slaughter