विज्ञापन

किडनैप नहीं हुआ विधायक का बेटा, दोस्तों संग घूमने निकला था; पूरे दिन परेशान रही पुलिस

इस मामले में अभी तक बीजेपी विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है. विधायक के बेटे ने भी इसे लेकर कुछ नहीं बताया है. पुलिस भी अभी के लिए प्रतिक्रिया देने से बच रही है.

किडनैप नहीं हुआ विधायक का बेटा, दोस्तों संग घूमने निकला था; पूरे दिन परेशान रही पुलिस
विधायक का बेटा दोस्तों के साथ घूम रहा (सांकेतिक फोटो)
AI

चतरा के बीजेपी विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का कोई अपहरण नहीं हुआ था. पहले ऐसी खबर आई थी कि एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर से उसे कोई अगवा कर ले गया. इस वजह से पूरे दिन पुलिस परेशान रही, इधर से उधर भागती रही. लेकिन बाद में कहानी कुछ और ही निकली. विधायक का बेटा तो दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था.

असल में पहले कहा गया था कि बीजेपी विधायक जनार्दन पासवा के बेटे का अपहरण हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. शुरुआती जानकारी मिली कि यूनिवर्सिटी गेट के पास पहले से घात लगाए अज्ञात युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया था.दावा हुआ किस्कॉर्पियो और महिंद्रा थार गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक  आए थे और विधायक के बेटे को उठाकर ले गए.  विधायक के बेटे के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें तुरंत हरकत में आ गई.

पुलिस एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास और संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही थी, ताकि संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा सके. लेकिन दिन खत्म होते-होते कहानी पलट गई और विधायक का बेटा कहीं गायब हुआ ही नहीं था, किसी ने किडनैप किया ही नहीं था. वो तो दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था.

इस मामले में अभी तक बीजेपी विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है. विधायक के बेटे ने भी इसे लेकर कुछ नहीं बताया है. पुलिस भी अभी के लिए प्रतिक्रिया देने से बच रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com