केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) को लेकर 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई है. यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी. बैठक में हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी, जिसमें तमाम दलों के नेता शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, भारत छोड़ें पाक नागरिक... भारत के 5 बड़े एक्शन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आतंकवाद के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तमाम दलों को घटना से जुड़ी जानकारी देंगे. बता दें कि कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की थी. इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.
बुधवार को PM मोदी ने बुलाई CCS बैठक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की, जो दो घंटे से अधिक समय तक चली. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पीएम मोदी ने सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में ही रद्द करके बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए.
शाह, जयशंकर हुए बैठक में शामिल
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर 7, लोक कल्याण मार्ग पर सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की." बैठक में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए.
बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई. सीसीएस को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए, कई अन्य घायल हुए. सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं