अलीगढ़ में जुमे की नमाज पर प्रतिबंध के मामले में हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ पूजा शकुन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ अपर नगर मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है. उन्होंने इस नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि अगर सच बोलने से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो उन्हें खेद है. पूजा के खिलाफ सांप्रदायिक बयान और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है.अलीगढ़ प्रशासन की मानें तो पांडे ने सोशल मीडिया पर विवादित बयान साझा किया है.
पूजा पांडे ने एक ज्ञापन के जरिए मांग की थी कि जुमे की नमाज पर लोगों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध लगाया जाए. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना गांधी पार्क में मामला दर्ज किया गया. उन्हें भेजे नोटिस में लिखा गया है कि आपके द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत करने से पूर्व मीडिया के समक्ष जो बयान दिए गए हैं, उससे प्रथम दृष्टया धार्मिक उन्माद फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया है. आपके ही द्वारा सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप को अपलोड किया गया, जिसमें अनेकों व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
ये भी पढ़ें- हिन्दू महासभा ने मध्य प्रदेश में शुरू की नाथूराम गोडसे ज्ञानशाला
जनपद में धारा 144 लागू है, जिसमें नियम विरुद्ध भीड़ इकट्ठा करने बिना अनुमति के कार्यक्रम करने एवं किसी भी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को भड़काने वाली बयानबाजी करने से निषिद्ध किया गया है. इसके बावजूद भी आपके द्वारा न केवल मीडिया में आपत्तिजनक बयान दिए गए बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो क्लिप को भी वायरल कर दिया गया, जिससे अलीगढ़ जैसे संवेदनशील शहर में शांति व्यवस्था भंग होने और विभिन्न समुदायों बीच विवाद होने और सांप्रदायिक सद्नभाव बिगड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं