देश को आज़ाद कराने में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के योगदान को कोई नहीं भुला सकता, लेकिन उनके ही देश में अब भी उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) के समर्थक मौजूद हैं. अब उन्होंने गोडसे की ज्ञानशाला (Godse Study Centre) भी शुरू कर दी है. हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) के अनुसार वह इसमें देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों का इतिहास तो बताएगी ही, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दिलाएगी. इसके लिए ग्वालियर के दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा के कार्यालय में गोडसे कार्यशाला शुरू की गई है. जहां पहले दिन हिंदू महासभा के पदाधिकारियों नें गोडसे सहित वीर सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, और संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारियों की तस्वीर की पूजा अर्चना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
Hindu Mahasabha opened a "gyanshala" on Nathuram
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 10, 2021
Godse, the assassin of Mahatma Gandhi, at its office in Gwalior to ''educate'' youngsters on the Partition of
India and to spread awareness about historical personalities
like Maharana Pratap @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/IwM6wgJvon
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
गौरतलब है कि कहा जाता है कि महात्मा गांधी की हत्या की तैयारी ग्वालियर में ही हुई थी और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल तत्कालीन सिंधिया स्टेट के चिन्ह वाली थी.
हिन्दू महासभा यहां अभी भी हर साल गोडसे का बलिदान दिवस और जन्मदिवस मनाती है. कुछ वर्ष पहले उसने कार्यालय में गोडसे की प्रतिमा भी स्थापित कर ली थी लेकिन विवाद होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था. अब उन्होंने गोडसे ज्ञानशाला ही शुरू कर दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं