उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में जहरीली शराब कांड में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सरकार ने लापरवाही के आरोप में जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.सस्पेंड होने वालों में जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के अलावा आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव और सिपाही रामराज राणा शामिल हैं. इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं.
सरकार ने शराब कांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं. अलीगढ़ पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य दो आरोपी फरार है. फरार आरोपियों पर पुलिस ने 50 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. दोनों फरार आरोपी ठेका संचालक और सेल्समैन है. कांड में आरोपी अनिल चौधरी को पुराना शराब तस्कर बताया जा रहा है, जिसे राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि अलीगढ़ में तीन जगहों पर जहरीली शराब पीने से शुक्रवार को 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई बीमार हो गए थे. बाद में जहरीली शराब का कहर बढ़ता गया और अब मृतकों की संख्या 18 हो चुकी है. जिले के हैबतपुर, छेरत और अंडला और पड़ोस के गांवों में जहरीली शराब से मौत की खबर आने पर प्रशासन जागा. जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
हालांकि अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा भी अलग अलग है. प्रशासन के मुताबिक 22 लोगों की मौत हुई है. जबकि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ही कहना है कि 30-35 लोगों की मौत हो चुकी है. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन मौत का आंकड़ा छिपा रहा है. अलीगढ़ के लोधा में गैस प्लॉट के एक ड्राइवर की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस उसका पोस्टमार्टम करने में आनाकानी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं