बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की ओर से ट्वटिर पर यूपी के एक्सप्रेसवे की प्रशंसा की गई थी. तेजस्वी सूर्या ने इसे 'योगीजी का एक्सप्रेसवे प्रदेश' कहकर संबोधित किया था, उनके इस वीडियो ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देर नहीं की. उन्होंने कल रात जवाबी ट्वीट में लिखा, 'चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या' मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो 'अनुपयोगी जी' ने नहीं, हमने बनवाया था.देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गए'
'UP-बिहार के भइये' वाले बयान के बाद पंजाब के CM चन्नी ने केजरीवाल पर किया पलटवार
दरअसल, गुरुवार को तेजस्वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें आगरा-लखनऊ हाईवे पर स्मूद ड्राइविंग को दिखाया गया था. योगी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'योगी जी के एक्सप्रेसवे से लखनऊ से कन्नौज.. ' ट्वीट में UPYogiHaiYogi हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था. कर्नाटक से बीजेपी के तेजतर्रार सांसद तेजस्वी सूर्या यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसके कुछ घंटों बाद अखिलेश की ओर से प्रतिक्रिया आई. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में बीजेपी के हाथों सत्ता गंवाने वाले अखिलेश अकसर बीजेपी पर उनकी पार्टी(सपा) की परियोजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते रहे हैं. 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ अखिलेश ने वर्ष 2016 में किया था, इसे फरवरी 2017 में लोगों के लिए खोला गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"हिजाब विवाद को हवा दे रही कांग्रेस, फैला रही गलत सूचनाएं": केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना
अखिलेश के जवाबी ट्वीट पर तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, 'काव्यात्मक होने का प्रयास करने की बजाय, आपको यूपी के लोगों के लिए ईमानदारी से अधिक एक्सप्रेसवे बनाने चाहिए थे! यूपी के लोग अब जानते हैं 2012-17 के बीच अनुपयोगी कौन था? उन्होंने सपा को 10 मार्च को उसी एक्सप्रेसवे से दूसरी बार घर भेजने की तैयारी कर ली है.'
काव्यात्मक होने का प्रयास करने की बजाय, आपको यूपी के लोगों के लिए ईमानदारी से अधिक एक्सप्रेसवे बनाने चाहिए थे!
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) February 17, 2022
यूपी के लोग अब जानते हैं 2012-17 के बीच अनुपयोगी कौन था। उन्होंने सपा को 10 मार्च को उसी एक्सप्रेसवे से दूसरी बार घर भेजने की तैयारी कर ली है।
कुछ आंकड़ों पर प्रकाश ;) https://t.co/6JkM5wWQBj pic.twitter.com/H46MqXhxay
बता दें कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, दो चरणों के वोट डाले जा चुके हैं. तीसरे चरण के तहत रविवार 20 फरवरी को वोटिंग है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं