पंजाब के मुख्यमंत्री और 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सीएम चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' वाले बयान पर सियासत तेज है. चन्नी ने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. चन्नी ने कहा कि पंजाब जितना पंजाबियों का है, उतना ही दूसरे राज्य के लोगों का. पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. उनसे हमारा प्यार का रिश्ता है और उन्हें हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता."
वहीं उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उनके पूर्व सहयोगी कुमार विश्वास की टिप्पणियों का हवाला देते हुए निशाना साधा है, जिसमें कुमार विश्वास ने एक वीडियो में केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था. चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह भी किया है. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुमार विश्वास का वीडियो अब वायरल हो गया है. विश्वास वीडियो में आप संयोजक के साथ एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक दिन उन्होंने (केजरीवाल) मुझसे कहा कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम बनेंगे ... वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं. वहीं चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास की टिप्पणी को प्रसारित करने पर अपना प्रतिबंध हटा दिया. दरअसल, चुनाव आयोग ने बुधवार को मीडिया को उस वीडियो को प्रसारित करने से रोक दिया था.
वहीं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यूपी, बिहार के भइये' वाले बयान के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर 'हमला' बोला था. पीएम ने कहा, 'इस टिप्पणी पर दिल्ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.'रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के सीएम ने क्या कहा और इस पर दिल्ली का परिवार तालियां बजा रहा था, पूरे देश ने यह देखा था.
ये भी देखें-पंजाब चुनाव: CM चन्नी के 'भइये' वाले बयान पर घमासान, मामले के तूल पकड़ने के बाद दी सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं