Surya Kumar Yadav Press Conference: 'हम सिचुएशन के हिसाब से खेलेंगे, दबाव में कप्तानी करना अहम है...' ये बातें भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने T20 World Cup 2026 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मेगा फाइनल से पहले कहीं. साथ ही ओस, फाइनल के प्रेशर और खिलाड़ियों की फॉर्म के सवालों का जवाब कप्तान ने दिया. उन्होंने बताया कि फाइनल में प्रेशर अलग ही होता है, ऐसे में हर कोई खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करता है.
फाइनल में खेलने को उत्साहित
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अपनी देश की धरती पर इतना बड़ा टूर्नामेंट खेलना बड़ी बात है. फाइनल को लेकर हमारे साथ पूरा देश उत्साहित है. हां, कुछ नर्वस तो हैं पर हम सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने खेल को आगे लेकर जाएंगे.
वरुण की फॉर्म पर क्या बोले?
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वरुण की फॉर्म से परेशान नहीं हैं. टीम गेम में सभी एक साथ खेलते हैं. सभी खिलाड़ी का दिन एक साथ कभी अच्छा नहीं होता. वो विश्व के नंबर 1 बॉलर हैं. उन्हें पता है कि किस मैच में कैसे आगे आना है. वो मैच विनिंग प्लेयर हैं तो हमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.
टीम में बदलाव पर कप्तान का जवाब
कप्तान सूर्यकुमार यादव से जब फाइनल में टीम में बदलाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कल आपको पता चल ही जाएगा. हंसते हुए वोले कि, सब आज ही जानना है आपको... सूर्या ने आगे कहा कि अगर हम 120 के स्ट्राइक रेट से फाइनल खेल रहे हैं तो हम खुश हैं. इन बातों पर हम लोग ध्यान ही नहीं देते. टीम को जिस समय जो जरूरत होती है, उसके हिसाब से खेलना बड़ी बात है.
'जहां प्रेशर नहीं, वहां मजा नहीं'
फाइनल के प्रेशर पर कप्तान सूर्या ने कहा कि जब तक किसी मैच में प्रेशर ना हो तब तक मजा नहीं आता. टीम इस मैच के लिए उत्साहित है. साथ में उनकी फैमिली भी खुश हैं. प्रेशर होना अच्छी बात है, क्योंकि ये टीम को अच्छे प्रदर्शन की तरफ आगे बढ़ाता है.
अनुभव का मिलेगा फायदा
कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि टीम को कई फाइनल खेलने का अनुभव है. इसका फायदा जरूर होगा. हम लोग कई बार अनुभवी प्लेयर से बात करते रहते हैं कि टफ सिचुएशन में क्या हम बेस्ट कर सकते हैं.
ड्यू पर कोई कुछ नहीं कर सकता
ड्यू पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हां ड्यू मैच पर असर डालती है. पर आप इस पर कंट्रोल नहीं कर सकते हैं. आपको मैदान पर जाना है और अपना बेस्ट देना होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं