विपक्ष के INDIA गठबंधन की बैठक (INDIA Alliance Meeting) में ममता बनर्जी के बाद अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल नहीं होंगे. ये नेता अपने प्रतिनिधियों को बैठक में भेज सकते हैं, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.नीतीश कुमार और अखिलेश यादव कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने वाले दूसरे और तीसरे हाई-प्रोफाइल नेता बन गए हैं. सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह INDIA गठबंधन में शामिल नहीं होंगी. कांग्रेस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें बैठक के बारे में "जानकारी नहीं" थी.
ये भी पढ़ें-आंगनवाड़ी केंद्र कैसे हो रहे हाईटेक... स्मृति ईरानी ने समझाया तकनीक ने ऐसे आसान किया काम
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
INDIA गठबंधन में बढ़ती खाई का संकेत
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से बनाए गए INDIA गठबंधन की बैठक से तीन नेताओं का खुद को अलग करना गठबंधन में बढ़ती खाई को दिखाता है. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि जब कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे नीतीश कुमार को बैठक में आमंत्रित करने के लिए फोन किया तो उन्होंने अपनै फैसला तभी बता दिया था.
ममता, नीतीश, अखिलेश बैठक में नहीं होंगे शामिल
नीतीश कुमार की जगह बैठक में जेडीयू प्रमुख राजीव रंजन और वरिष्ठ नेता संजय झा शामिल होंगे.सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी से कोई भी नेता बैठक में शामिल नहीं होगा. इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की निराशाजनक हार से INDIA गठबंधन के भीतर तीव्र असंतोष के रूप में देखा जाएगा.
समाजवादी पार्टी (के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक में जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है. चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है. पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव या राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अधिकृत कोई अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे.''
बैठक के बारे में पहले से नहीं थी जानकारी-सपा
यह पूछे जाने पर कि क्या चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव का बैठक में शामिल न होना तय था, इस पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों के ‘इंडिया' गठबंधन के नेता 2024 के लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए छह दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे.
ये भी पढ़ें-"तकनीक और भारतीय परंपरा, कैसे दोनों की मदद से बच्चों को संवार रहे आंगनवाड़ी केंद्र..." : स्मृति ईरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं