विज्ञापन

'सपा 5 सीटें जीती, पर भाजपा 50 जिलों में हारी', अखिलेश यादव का अमित शाह को UCC पर भी जवाब

अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के INDIA अलायन्स के आंदोलन में शामिल होने पर कहा कि स्वामी हमारे गठबंधन में शामिल नहीं होंगे

'सपा 5 सीटें जीती, पर भाजपा 50 जिलों में हारी', अखिलेश यादव का अमित शाह को UCC पर भी जवाब
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद वाराणसी में भाजपा को डबल ज़ीरो बताया है
  • गोरखपुर सीट पर भाजपा के दबाव में जीत की बात कही और कहा कि सीएम ने भाजपा का नुकसान किया है
  • महिला शिक्षकों ने एमएलसी चुनाव में भाजपा के खिलाफ सबसे अधिक वोट दिया है और रिकॉर्ड जीत का दावा किया है
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में 5 सीटें जीतने के बाद उत्साहित नजर आ रहे हैं. खासतौर पर वाराणसी में जीत को लेकर उन्होंने भाजपा पर तंज कसा है और कहा कि वाराणसी के लोगों के डबल इंजन वालों को डबल ज़ीरो दिया है. हमें आकाश अग्रवाल के चुने जाने का गिफ्ट मिला है. इसके अलावा अखिलेश यादव ने भाजपा में खींचतान का दावा किया और गोरखपुर सीट से जीत को लेकर कहा कि यह भी दबाव में हुआ है. अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में सीएम शतरंज वाले घोड़े की चाल से तय किया कि भले काशी डूब जाए, लेकिन गोरखपुर में डॉ. संजयन त्रिपाठी को जीतने नहीं दिया. 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों ने लड़कर बता दिया कि हम लोकतंत्र को ख़त्म नहीं होने देंगे. इसी लगन से समाजवादी लोग पीडीए की ताक़त को बढ़ाने का काम करेंगे. धूमधाम मचाने की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिर गए. डॉ. संजयन को हराने के चक्कर में सीएम ने बीजेपी का काम तमाम कर दिया. सीएम को हाता नहीं भाता. गिनती में हम पांच सीटें जीते हैं लेकिन भाजपा 50 ज़िलों में हारी है. आम लोगों के बीच ये मैसेज चला गया है कि भाजपा के लोग बेईमान हैं. भाजपा छह सीटें छल के बल पर जीती है. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी अखिलेश ने बात की.

अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के INDIA अलायन्स के आंदोलन में शामिल होने पर कहा कि स्वामी हमारे गठबंधन में शामिल नहीं होंगे. वो गठबंधन में सीटों के गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि स्कूल बंद कराए गए, भर्ती में घपला किया, मंदिर के चंदा चोरी किया, काशी में घाट तोड़े, पीडीए के आरक्षण में लूट किया. अब अंदर की फूट उजागर होगी. एमएलसी चुनाव में महिला शिक्षकों ने भाजपा के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा वोट किया है. एमएलसी के बाद विधानसभा के चुनाव में हमारी रिकॉर्ड जीत होने जा रही है. एमएलसी के रिजल्ट के बाद सुनने में आ रहा है कि कई अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है.

धरने को लेकर नियम पर बोले- सरकार खुद बेरोजगार होने जा रही

धरने में जाने पर नौकरी ने मिलने के सवाल पर कहा कि सरकार ख़ुद बेरोजगार होने जा रही है. अमित शाह के यूसीसी के बयान पर कहा कि बड़ी देर कर दी हुज़ूर आते-आते. अखिलेश यादव ने कहा कि जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी, उस दिन आम जनता बीजेपी को हराने निकल जाएगी. इस बार सद्भावना का चुनाव होने जा रहा है. अमित शाह के मैच के बाद अंपायर पर आरोप लगाने के बयान पर सपा नेता ने कहा कि हार और जीत हम भाषणों से तय नहीं कर सकते. चुनाव जनता तय करेगी. प्रधानमंत्री के क्षेत्र में जनता ने हरा दिया क्योंकि क्योटो ने नाम पर उनके साथ धोखा दिया.

'हम 2022 से कर रहे हैं वोटर लिस्ट में बेईमानी की बात'

स्पेशल सेशन बुलाने के सवाल पर उनका कहना था कि हम 2022 से वोटर लिस्ट के बेईमानी की बात कह रही है. हमने 18 हज़ार प्रमाण दिए. वोटर लिस्ट में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कराकर बेहतर किया जा सकता है. वोटर लिस्ट में तकनीक का इस्तेमाल करके सिस्टम में सुधार लाना क्यों नहीं चाहते हैं? आधार कार्ड मेटल का बने और बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल करे. लोकतंत्र को स्वस्थ बनाना विपक्ष की ज़िम्मेदारी है, जहां भाजपा है वहां साज़िश है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Samajwadi Party, Amit Shah, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com