विज्ञापन

'बीजेपी वालों ने कराया...', अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभ्रद्र टिप्पणी मामले पर बोलीं मां डिंपल यादव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. कानपुर साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

'बीजेपी वालों ने कराया...', अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभ्रद्र टिप्पणी मामले पर बोलीं मां डिंपल यादव
अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर अफवाह पर उनकी मां और पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने आक्रामक बयान दिया है.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले को लेकर सपा सासंद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. 

उन्होंने कहा, "मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वालों ने बयानबाजी करवाई है. क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भटकाने की कोशिश है. हमें ध्यान नहीं भटकाना है."

डिंपल यादव ने कहा, "ये सरकार ध्यान भटकाने का काम करती हैं. हाथरथ की बेटियों का जला दिया जाता है तो ये लोग सामने नहीं आता है. कानपुर में बेटी के पिता को थाने में मार दिया जाता है तो कोई सामने नहीं आता है. इतनी बड़ी जघन्य घटनाओं में एक भी भाजपा का इंसान सामने नहीं आता है."

योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई

अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन सख्त कदम उठाए हैं.  सीएम योगी ने कहा, "मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. ये जैसे ही मेरे संज्ञान में आया, मैंने पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए."

सीएम योगी ने कहा,  "बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार में भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी, गांव की बहन सबकी बहन. हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो. अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम रखें. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने राज्य में बेटियो के जन्म लेने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए हमने व्यवस्था दी है."

क्या हुई कार्रवाई?

इस मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस आरोप में तीन लोगों को नामजद किया गया है.  शिकायत में कहा गया है कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और चोरी के झूठे दावे किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ....

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Aditi Yadav, Dimple Yadav, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com