विमानन कंपनी एअर इंडिया ने पिछले साल नवंबर में अपनी एक उड़ान के दौरान एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का यात्रा प्रतिबंध लगाया है. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में हुई थी.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा पर एयरलाइन ने चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है. न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर उड़ान में एक 72 वर्षीय महिला पर पेशाब किया था. उसके इस घिनौने कृत्य के छह सप्ताह बाद उसे पिछले सप्ताह बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था.
शंकर मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के लिए कई दिनों तक भागता रहा था. वह अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज वेल्स फार्गो में काम करता था, जिसने उसे बर्खास्त कर दिया था. वह कथित तौर पर न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान नशे में था. तब उसने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी महिला पर पेशाब किया.
इस घटना पर त्वरित कार्रवाई नहीं करने के लिए एयर इंडिया की भारी आलोचना हुई थी. फ्लाइट के दिल्ली में लैंड होने पर मिश्रा बिना किसी कार्रवाई का सामना किए चले गए थे. एयरलाइंस ने चार जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि वह पुलिस के पास नहीं गई क्योंकि उसे लगा कि दोनों पक्षों ने "मामले को सुलझा लिया है."
अदालत में शंकर मिश्रा ने दावा किया कि महिला ने खुद ही पेशाब किया था. उसने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने उड़ान के दौरान बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया था. महिला ने मिश्रा के दावों का खंडन करते हुए उन्हें "पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत" बताया था.
शंकर मिश्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उसकी जमानत की अर्जी कोर्ट ने ठुकरा दी. अदालत ने उसके खिलाफ आरोपों को "पूरी तरह से घृणित और प्रतिकारक" बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं