नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पिछले माह की उस घटना को रिपोर्ट नहीं करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है जब पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक महिला की खाली सीट पर एक शख्स ने कथित तौर पर कंबल पर पेशाब कर दिया था. DGCA की ओर से कहा गया है कि टाटा द्वारा संचालित एयरलाइन ने 6 दिसंबर की इस घटना को अपनी आंतरिक समिति को भेजने में देरी की. 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में एक महिला सह-यात्री पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा कथित रूप से पेशाब करने के बाद, एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री के सीट पर पेशाब करने की यह दूसरी घटना थी. मीडिया में आने से पहले एयर इंडिया ने डीजीसीए को इन घटनाओं की सूचना नहीं दी थी.
डीजीसीए को 6 दिसंबर की इस घटना के बारे में तब बताया गया था जब उसने एयर इंडिया से इस बारे में विवरण मांगा। था. डीजीसीए की ओर से एक बयान में कहा गया है, "एयर इंडिया ने इस घटना को तब तक रिपोर्ट नहीं किया जब तक डीजीसीए ने 5 जनवरी 2023 को उनसे इस घटना की रिपोर्ट नहीं मांगी." बयान में कहा गया है, "एयरलाइन के जवाब से यह स्पष्ट हो गया कि उसने "डीजीसीए के अनुसार अनियंत्रित यात्रियों से निपटने से संबंधित प्रावधानों" का पालन नहीं किया."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डीजीसीए ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि गत 6 दिसंबर को एयर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली फ्लाइट में यात्रियों के खराब आचरण की दो घटनाएं प्रकाश में आई हैं. इस उड़ान में सवार एक यात्री नशे की स्थिति में शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया था. उसी उड़ान में एक अन्य यात्री ने बगल की खाली सीट पर रखे कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. उस समय बगल की सीट पर बैठी महिला यात्री शौचालय गई हुई थी. इसके बाद, डीजीसीए ने मैसर्स एयर इंडिया के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था कि क्यों न विनियामक दायित्वों की अवहेलना के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की जाए. एयर इंडिया ने 23 जनवरी 2023 को नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया और उसकी जांच की गई. समय पर इन घटनाओं की जानकारी नहीं देने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जु्र्माना लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं