विज्ञापन

RCB vs MI: इस एक शॉट ने कर दी मुंबई की IPL से छुट्टी, बन गया सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, भुवी ने पलट दी बाजी - VIDEO

RCB vs MI Last Over Thriller, Bhuvneshwar Kumar Six IPL 2026: MI से मिले 167 रनों के लक्ष्य को RCB ने मैच की आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल किया. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

RCB vs MI: इस एक शॉट ने कर दी मुंबई की IPL से छुट्टी, बन गया सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, भुवी ने पलट दी बाजी - VIDEO
RCB vs MI Last Over Thriller, Bhuvneshwar Kumar Six IPL 2026:

Bhuvneshwar Kumar Six in Last Over Thrill, RCB vs MI IPL 2026: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. आखिरी गेंद तक चले इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हराकर न केवल अंक तालिका में नंबर-1 का स्थान हासिल किया, बल्कि पांच बार की चैंपियन मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया. 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और क्रीज पर गेंद से कमाल दिखाने वाले भुवनेश्वर कुमार मौजूद थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर भुवी ने जो शॉट जड़ा, वही इस पूरे मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

आखिरी ओवर का रोमांच जब चरम पर था, तब पहली तीन गेंदों पर केवल 5 रन आए थे और आरसीबी को आखिरी 3 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी. मुंबई के खेमे में जीत की उम्मीदें जग चुकी थीं, लेकिन तभी चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया और एक गगनचुंबी छक्का जड़कर पूरे मैच का पासा पलट दिया.

इस एक शॉट ने मैच को पलट दिया और पांचवीं गेंद पर एक रन और उसकी अगली गेंद पर दो रन की बदौलत आरसीबी ने जीत दर्ज की. भुवनेश्वर का वह छक्का सिर्फ एक शॉट नहीं था, बल्कि उसने मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया.

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा (57) और नमन धीर (47) की पारियों की बदौलत 166 रन बनाए थे. आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार ही हीरो रहे, जिन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट झटके और मुंबई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. सूर्यकुमार यादव का बिना खाता खोले आउट होना मुंबई को भारी पड़ा. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. 14 अंकों के साथ अब आरसीबी प्लेऑफ के बेहद करीब है, जबकि रोहित और सूर्या की मुंबई के लिए इस सीजन का सफर आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com