विज्ञापन
7 minutes ago

PM Modi in Visit: पीएम मोदी आज 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के मौके पर पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के प्रांगण में आने वाले हैं. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा, रविवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया. वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें नियोजित रोड शो और जनसभा शामिल थी. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

Somnath Amrut Mahotsav Updates-:

Somnath Amrut Mahotsav Live: एयरफोर्स की प्रसिद्ध सूर्य किरण टीम ‘एअर शो’ का प्रदर्शन करेगी

भारतीय एयरफोर्स की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी) सोमनाथ मंदिर के ऊपर ‘एअर शो’ का प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ समारोह का हिस्सा होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे.

Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जामनगर में शानदार आगमन

पीएम मोदी के जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और जगह-जगह उनका अभिनंदन किया. जामनगर के लाल बंगला सर्कल पर आयोजित स्वागत समारोह में भी भारी भीड़ जुटी और पूरा इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता का ऐसा आशीर्वाद और भरोसा मिलने पर चुनावी थकान महसूस नहीं होती और उन्होंने गुजरात के लोगों का BJP के प्रति अटूट समर्थन के लिए आभार जताया. 

PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ में पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, 2000 से ज्यादा जवान तैनात

सोमनाथ अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जूनागढ़ रेंज के डीआईजी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, वनकर्मी, होमगार्ड और अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं. पूरे इलाके को निगरानी में रखा गया है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं.

Somnath Amrut Mahotsav Live: भक्तों के लिए क्यों खास है सोमनाथ मंदिर

गुजरात के सौराष्ट्र तट पर प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला और सबसे पवित्र माना जाता है. शिव पुराण में वर्णित यह मंदिर भगवान शिव, भगवान कृष्ण और शक्ति की उपासना का प्रमुख केंद्र है. द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में भी सोमनाथ को सबसे पहला स्थान दिया गया है, जो भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में इसकी सर्वोच्च पहचान को दर्शाता है.

Somnath Amrut Mahotsav Updates: सोमनाथ पहुंचेंगे पीएम मोदी, ऐतिहासिक समारोह में होंगे शामिल

आस्था, साहस और भारतीय सभ्यता की अमर पहचान माने जाने वाले सोमनाथ मंदिर का इतिहास एक बार फिर चर्चा में है. 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के जरिए इस वर्ष मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल और इसके पुनर्निर्माण के बाद दोबारा उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का विशेष आयोजन किया जा रहा है. इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com