एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया (AIIMS Chief Randeep Guleria) ने भारत (India) से ब्रिटेन (Britain) जाने वालों के लिए ब्रिटेन की सरकार के नए क्वारंटाइन नियमों (Quarantine Rules) की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार अपने ही देश में आविष्कार की गई वैक्सीन को स्वीकार नहीं कर रही है. बता दें कि ब्रिटेन ने पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वैक्सीन की डोज ले चुके नागरिकों को 4 अक्टूबर से प्रवेश की अनुमति दी है. उन्हें क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होगी, हालांकि अन्य देश के वैक्सीनेटेड नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. जिसमें 10 दिन का होम आइसोलेशन भी शामिल है.
ब्रिटेन की सरकार के इन नए नियमों की खूब आलोचना की जा रही है. एम्स प्रमुख डॉ. गुलेरिया ने भी भारत से ब्रिटेन जाने वालों के क्वारंटाइन नियमों को लेकर के ब्रिटेन की सरकार की आलोचना की है. डॉ. गुलेरिया ने कहा, "ब्रिटेन की सरकार ब्रिटेन में ही बनी एक वैक्सीन को स्वीकार नहीं कर रही है. भारतीय नागरिकों के लिए ब्रिटेन के मानदंड अजीब हैं. उनके पास में वैज्ञानिक आधार की कमी है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि महामारी के दौरान बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा करें. उन्होंने कहा कि मामलों की संख्या में कमी आ रही है, यह अच्छा है. साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
सूत्रों के अनुसार, भारत भी जैसे को तैसा की नीति अपना सकता है. सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ब्रिटेन से आने वाले लोगों को 10 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन में भेजा जा सकता है. ब्रिटेन ने भारत की कोविशील्ड वैक्सीन को तो स्वीकृत कर लिया है, लेकिन अब उसने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर आपत्ति जताई है.
- - ये भी पढ़ें - -
* "क्वारंटाइन मुद्दे को हल करना आपसी हित में": ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों पर जयशंकर
* टीके लेने वाले यात्रियों के लिए ब्रिटेन ने नियमों में छूट दी, भारत-ब्रिटेन मार्ग पर भी कुछ छूट
* बीजिंग और लंदन के बीच तनातनी, ब्रिटिश संसद ने चीनी राजदूत की यात्रा पर लगाया जवाबी प्रतिबंध
ब्रिटेन 12 से 15 साल के बच्चों को दी जाएगी कोविड -19 वैक्सीन, मिली मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं