विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

डॉक्टरों की दुनिया में AI का धमाकेदार एंट्री! सोनोग्राफी से MRI तक अब डायग्नोसिस के लिए आईं नई मशीनें

AI Impact Summit में Wipro के दो इनोवेशन छाए रहे. TJ रोबोटिक डॉग, जो फैक्ट्रियों और खतरनाक जगहों में तकनीकी खराबी पहचानता है. और AI Medical System, जो सोनोग्राफी से लेकर MRI तक जांच कर बीमारी व इलाज बताता है. दोनों तकनीकें सस्ती, तेज और डॉक्टरों की कमी वाले क्षेत्रों के लिए उपयोगी हैं.

डॉक्टरों की दुनिया में AI का धमाकेदार एंट्री! सोनोग्राफी से MRI तक अब डायग्नोसिस के लिए आईं नई मशीनें

AI Impact Summit 2026 के दूसरे दिन भारत की कई नामी कंपनियों ने जिम्मेदार और सस्ती AI तकनीकें पेश कीं. इन्हीं में से एक है Wipro, जिसकी दो इनोवेशन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. TJ रोबोटिक डॉग और AI Medical System.

TJ रोबोटिक डॉग: फैक्ट्रियों और खतरनाक जगहों का नया गार्ड

Wipro के स्टॉल पर सबसे पहले नजर पड़ी TJ रोबोटिक डॉग पर. एक ऐसा मशीन‑डॉग जो पूरी तरह भारतीय तकनीक से तैयार किया गया है.

TJ की खासियतों की बात करें तो भारी मशीनरी वाली फैक्ट्रियों में रखरखाव और निगरानी का काम करता है. इसके सेंसर पाइपलाइन में लीकेज, तकनीकी खराबी, और खतरनाक परिस्थितियों का तुरंत पता लगा लेते हैं. कठिन पहाड़ी या खदान जैसे क्षेत्रों में भी आसानी से काम कर सकता है. साथ ही TJ इंसानों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और दोस्ताना है. यह उन्नत AI से लैस है. 

TJ इतना संवेदनशील है कि किसी भी फैक्ट्री या खदान में अगर कोई तकनीकी खतरा या संभावित हादसा होने वाला हो, तो यह पहले से पहचान लेता है और अलर्ट भेज देता है.

यह भी पढ़ें- अगले तीन साल में होगी बड़ी AI क्रांति, भारत लाएगा रेगुलेशन, देश के वैज्ञानिक सलाहकार का बड़ा बयान

डॉक्टर नहीं, अब AI करेगा सोनोग्राफी और MRI

Wipro ने AI Summit में अपनी दूसरी बड़ी इनोवेशन AI Medical System दिखाई, जिसने लोगों को चौंका दिया.

कैसे काम करेगा AI Medical?

सोनोग्राफी, MRI और अन्य जटिल परीक्षणों को AI खुद संचालित करेगा. डॉक्टर सिर्फ मॉनिटरिंग करेंगे, पर परीक्षण AI अपने आप करेगा. यह सिस्टम परीक्षण के बाद बताएगाकि बीमारी का खतरा क्या है? किस स्तर पर है? और संभावित इलाज क्या हो सकता है? ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डॉक्टरों की कमी है, वहां यह तकनीक गेम‑चेंजर साबित होगी.

सबसे बड़ी बात ये है कि यह सामान्य मेडिकल जांच की तुलना में काफी सस्ती होगी और बिना डॉक्टर की मौजूदगी के भी मरीजों को टेस्ट उपलब्ध करा सकेगी.

यह भी पढ़ें- AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स, फाउंडेशन ने जारी किया बयान

भारत की AI तकनीक का नया चेहरा

TJ रोबोटिक डॉग और AI मेडिकल सिस्टम यह साबित करते हैं कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ग्लोबल AI इनोवेशन में बड़ा निर्माता बन रहा है. AI Impact Summit में Wipro की ये प्रस्तुतियां यह संकेत देती हैं कि आने वाले वर्षों में मशीनें न केवल उद्योगों की समस्याएं पहचानेंगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी नए आयाम देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ai Summit, AI Summit 2026, AI Medical System, AI Impact Summit 2026, TJ Robotic Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height