विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स, फाउंडेशन ने जारी किया बयान

India AI Impact Summit में बिल गेट्स का हिस्सा लेना पक्का हो गया है. वेबसाइट से नाम हटने पर उठी गलतफ़हमी के बाद गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि वे गुरुवार को कीनोट भाषण देंगे.

AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स, फाउंडेशन ने जारी किया बयान
  • India AI सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स शामिल होंगे
  • पहले ऐसी खबरें थीं कि बिल गेट्स इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे
  • गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि वे गुरुवार को इस सम्मेलन में भाग लेंगे

भारत में चल रहे India AI Impact Summit को लेकर सोमवार को तब भ्रम की स्थिति बन गई जब समिट की आधिकारिक वेबसाइट से बिल गेट्स का नाम प्रमुख प्रतिभागियों की सूची से हटा दिया गया. हालांकि, मंगलवार सुबह गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि बिल गेट्स गुरुवार को कीनोट एड्रेस देंगे और उनका कार्यक्रम पहले जैसा ही है.

NDTV ने दोपहर 12:15 बजे AI समिट की आधिकारिक वेबसाइट चेक की. इस दौरान गेट्स का नाम वक्ताओं की मुख्य सूची में नहीं दिखाई दे रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि 19 फरवरी के कीनोट स्पीकर के रूप में उनका नाम अब वेबसाइट पर दिख रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

AI समिट का दूसरा दिन आज

बता दें कि दिल्ली में AI समिट का आज दूसरा दिन है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट के दूसरे दिन विज्ञान और तकनीक के जनहित में उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बुद्धिमत्ता और तर्कशीलता विज्ञान को समाज के लिए उपयोगी बनाती है, और यह समिट इसी दिशा में चर्चा का मंच है.

यह भी पढ़ें- भारत की सुपरपावर मान रही दुनिया... फरवरी में फ्रांस, ब्राजील जैसे दिग्गज देशों के नेता क्यों आ रहे दिल्ली

कल हुई थी AI समिट की शुरुआत

सोमवार को समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने जिम्मेदार और समावेशी AI की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, एक्सपो का उद्घाटन किया और विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और टेक विशेषज्ञों से बातचीत की.

दुनियाभर से दिल्ली में जुट रहे कई दिग्गज

गौरतलब है कि इस AI समिट में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कई मेहमान जुट रहे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस समिट में शामिल हो रहे हैं. वे भारत‑फ्रांस के AI सहयोग और संभावित मल्टी‑बिलियन डॉलर राफेल डील पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय‑वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

ब्राजील के राष्ट्रपति भी होंगे शामिल

इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्‍वा भी इस AI समिट में हिस्सा लेंगे. ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनैसियो लूला द सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह दौरा भारत‑ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तालमेल, टेक्नोलॉजी सहयोग और ग्लोबल साउथ की एकजुट आवाज के संदर्भ में यह यात्रा बेहद अहम है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BILL GATES, BILL GATES In AI Summit, BILL GATES In AI Impact Summit 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com