विज्ञापन

सावधान! गरबा इवेंट के नाम पर बड़ा स्कैम, अहमदाबाद में फर्जी पास बेचकर की बड़ी ठगी

अहमदाबाद में ‘अनंत ब्रह्मांड गरबा’ के नाम और ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन पास बेचने का मामला सामने आया है

सावधान! गरबा इवेंट के नाम पर बड़ा स्कैम, अहमदाबाद में फर्जी पास बेचकर की बड़ी ठगी
  • अहमदाबाद में नवरात्रि गरबा इवेंट के नाम पर फर्जी पास और टिकट बेचकर ठगी का मामला सामने आया है.
  • जालसाजों ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट और नकली ईमेल से लोगों को इवेंट आयोजक बनकर ठगने का प्रयास किया.
  • ठगी 19 अगस्त से 14 अक्टूबर के बीच हुई, जिसमें नकली QR कोड और कन्फर्मेशन ईमेल भेजे गए थे.

अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान गरबा इवेंट के नाम पर फर्जी पास और टिकट बेचकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत एक निजी कंपनी में काम करने वाले 41 वर्षीय मैनेजर ने दर्ज कराई है. आरोप है कि कंपनी के लोकप्रिय ‘अनंत ब्रह्मांड गरबा' के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों से पैसे लिए गए.

पुलिस के मुताबिक, ठगी 19 अगस्त से 14 अक्टूबर के बीच हुई. जालसाजों ने ‘veer.rajjputtt' नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और खुद को इवेंट आयोजक बताकर लोगों से संपर्क किया. इसके लिए एक मोबाइल नंबर और कंपनी के असली डोमेन से मिलता-जुलता फर्जी ईमेल एड्रेस भी इस्तेमाल किया गया.

आरोपियों ने गरबा पास पर भारी डिस्काउंट देने का लालच दिया. असली पास की कीमत 4 हजार से 10 हजार रुपये के बीच थी. लोगों से फर्जी खातों में पैसे जमा करवाने के बाद उन्हें नकली QR कोड और फर्जी कन्फर्मेशन ईमेल भेजे गए. मामले का खुलासा तब हुआ, जब कुछ लोगों ने डिस्काउंट वाले पास पर शक होने के बाद असली आयोजकों से संपर्क किया. इसके बाद कंपनी ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने BNS और IT Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.

साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से इवेंट पास न खरीदें और भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट या लिंक के जरिए करें. संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन या साइबर ठगी की शिकायत 1930 पर की जा सकती है.

ये भी पढ़ें : कांग्रेस को मिली रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन, दीवाली से पहले भरेगी हुंकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri, Navratri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com