विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2020

अहमदाबाद हादसा: PM ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान, सीएम ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के ऑफिस के मुताबिक श्रेय अस्पताल हादसे की गृह विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संगीता सिंह की अगुवाई में जांच के निर्देश दिए गए है. सीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है.  

अहमदाबाद हादसा: PM ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान, सीएम ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी
पीएम नेशनल रिलीफ फंड से हादसे में मारे गए लोगों को 2-2 लाख आर्थिक सहायता दी जाएगी.
नई दिल्ली:

गुजरात के अहमदाबाद के एक कोविड-19 अस्पताल (Ahmedabad covid hospital fire) के आईसीयू आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के लिए पीएम मोदी ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. गुरुवार तड़के हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए. बता दें कि अहमदाबाद के नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार सुबह आग लग गई. इस अस्पताल में विशेषरूप कोविड-19 (Covid-19) रोगियों का इलाज हो रहा था. घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती 40 रोगियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीएम विजय रूपाणी ने इस हादसे की जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को भी  50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है. 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी और अहमदाबाद के मेयर से बात की है. पीएम ने आश्वासन दिया प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. 

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के ऑफिस के मुताबिक श्रेय अस्पताल हादसे की गृह विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संगीता सिंह की अगुवाई में जांच के निर्देश दिए गए है. सीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है.  

अब तक 65,000 से अधिक कोरोनोवायरस मामलों के साथ गुजरात भारत में कोरोनावायरस से 10 सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है. यहां अब तक लगभग 48,000 मरीज ठीक हो चुके हैं. भारत में 19 लाख से अधिक मरीज महामारी से प्रभावित हुए हैं; अत्यधिक संक्रामक बीमारी के कारण अब तक 39,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad, Ahmedabad Fire, Covid-19 Hospital, Hospital Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com