विज्ञापन

अहमदाबाद में फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर चढ़ाई फॉर्च्यूनर, महिला की मौत, दो गंभीर घायल

आरोपी की पहचान अहमदाबाद के नाना चिलोडा के रहने वाले 36 साल के वायरल सावजीभाई चौधरी के रूप में हुई है. आरोपी अपनी  कार खुद ड्राइव कर रहा था. उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची.

अहमदाबाद में फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर चढ़ाई फॉर्च्यूनर, महिला की मौत, दो गंभीर घायल
अहमदाबाद में हिट एंड रन का केस.
ट्विटर
  • अहमदाबाद के निकोल इलाके में फॉर्च्यूनर कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को टक्कर मार दी
  • हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
  • पुलिस ने आरोपी चालक वायरल सावजीभाई चौधरी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा

गुजरात के अहमदाबाद से हिट एंड रन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.मामला निकोल इलाके का है. यहां एक फॉर्च्यूनर कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्राइवर ने शराब जैसे किसी किसी नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था. 

फुटपाथ पर सोरहे परिवार पर चढ़ाई कार

अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर लापरवाही और बेपरवाही से गाड़ी चला रहा था. उसने निकोल इलाके में देवाश्या स्कूल के पास फुटपाथ पर आराम कर रहे एक परिवार को टक्कर मार दी. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी की पहचान अहमदाबाद के नाना चिलोडा के रहने वाले 36 साल के सावजीभाई चौधरी के रूप में हुई है. आरोपी अपनी  कार खुद ड्राइव कर रहा था. उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-बाप बना हैवान... 10 साल के बेटे को पटक-पटककर मार डाला, 'आत्माओं से संपर्क' वाली परंपरा खत्म करना चाहता था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Hit And Run, Ahmedabad Hit And Run Case, Hit And Run, Fortuner Accident, Gujarat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com