भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने मोदी सरकार की 'अग्निपथ स्कीम' (Agneepath Scheme) पर सवाल खड़े किये हैं. इतना ही नहीं वरुण गांधी ने इसको लेकर दो अलग-अलग ट्वीट किये. वरुण गांधी ने इस योजना से जुड़ा पहला ट्वीट सुबह 10.30 बजे किया. लिखा "अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में कई सारे सवाल और संशय हैं. इस योजना को लेकर आपकी क्या राय है मुझे बताएं. #AgnipathRecruitmentScheme" इस ट्वाट में वरुण गांधी ने सरकार के द्वारा युवाओं को नौकरी देने और युवाओं के जीवन में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. वरुण गांधी ने लिखा कि इस योजना को लेकर युवाओं के मन में कुछ सवाल हैं.
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में कई सारे सवाल और संशय हैं। इस योजना को लेकर आपकी क्या राय है मुझे बताएं। #AgnipathRecruitmentScheme pic.twitter.com/st9JAGMSyN
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 15, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद दोपहर 1.33 मिनट पर वरुण गांधी ने एक वीडियो के साथ दूसरा ट्वीट किया. लिखा, 'सरकार भी 5 सालों के लिए चुनी जाती है. फिर युवाओं को सिर्फ 4 साल देश की सेवा करने का मौका क्यों? #AgnipathRecruitmentScheme" वरुण गांधी ये दोनों ट्वीट करके युवाओं के साथ खड़े नजर आते हैं. वरुण गांधी ने कोई पहली बार पार्टी लाइन से हटकर ट्वीट नहीं किया है. इसके पहले किसान आंदोलन के समय पर वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट करते थे और मोदी सरकार को घेरने का काम करते थे.
सरकार भी 5 सालों के लिए चुनी जाती है। फिर युवाओं को सिर्फ 4 साल देश की सेवा करने का मौका क्यों? #AgnipathRecruitmentScheme https://t.co/tvdeXdv3bl
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 15, 2022
युवाओं- किसनों के मुद्दे को उठाते रहे हैं वरुण गांधी
बाजेपी सांसद वरुण गांधी युवाओं, बेरोजगारों के मुद्दे को लगातार उठाते रहते हैं. हाल ही रेलवे की परीक्षा के लिए सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी. इसके बाद रेलमंत्री ने स्पेशल ट्रेन चलाने को स्वीकृति दे दी थी. कुछ दिनों पर सांसद ने बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था, जिसमें बीपीएससी परीक्षा का पेपर लीक होने से युवाओं को होने वाली परेशानी का जिक्र किया था. साथ ही सांसद ने बीपीएससी के चेयरमैन को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की थी. किसान आंदोलन के समय पर वरुण गांधी ने किसानों की मांगों को मानने और उनका धरना खत्म कराने के लिए भी ट्वीट किया था.
ये भी पढ़ें: Presidential Poll: शरद पवार ने राष्ट्रपति उम्मीदवारी का प्रस्ताव ठुकराया, ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई थी बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं