- हैदराबाद में निगम चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज
- तेजस्वी सूर्या ने ओवैसी को बताया 'जिन्ना' का अवतार
- तेलंगाना BJP के अध्यक्ष ने की 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात
तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में निगम चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. हाल ही में BJP की युवा मोर्चा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) चुनाव प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंचे और उन्होंने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर हमला बोलते हुए उन्हें 'जिन्ना' का नया अवतार बता डाला. सूर्या ने कहा कि ओवैसी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ और उन मूल्यों के खिलाफ वोट है, जिन पर देश खड़ा है. वहीं अब BJP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने हैदराबाद स्थित ओल्ड सिटी इलाके में घुसपैठियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात की है.
यहां पर बंदी संजय कुमार का घुसपैठियों से मतलब ओल्ड सिटी इलाके में कथित तौर पर रहने वाले बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या से है. उन्होंने AIMIM व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप घुसपैठियों के अवैध वोटों से ये चुनाव जीतना चाहते हैं. ये देश के खिलाफ है. एक बार हम BJP के मेयर का चुनाव जीत जाएं तो सबको (घुसपैठियों) बाहर करेंगे.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
असदुद्दीन ओवैसी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
बंदी संजय कुमार अपनी आक्रामक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह करीमनगर से सांसद हैं. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के दायरे में बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उन लोगों पर भी स्ट्राइक करेगी, जिन्होंने तेलंगाना को अलग-अलग क्षेत्रों में लूटा है. यहां उनका मतलब कॉन्ट्रैक्टर, रियल स्टेट, भूमाफियाओं और ड्रग्स माफियाओं से था.
BJP पर भड़के ओवैसी, बोले- इनके किसी भी नेता को नींद से जगाओ, तो एक ही नाम लेंगे ओवैसी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाले बयान पर हैदरबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनियों पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं की गई. आप किसपर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहते हैं. चीनी सेना PLA ने लद्दाख में भारत का 970 किलोमीटर क्षेत्र घेर लिया है, ये लोग उनका नाम भी नहीं लेते.'
VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ : तेजस्वी सूर्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं