विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

लालू पर आए अदालती फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा, CBI सरकारी तोते की तरह बर्ताव कर रही है

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके कारण राजद के साथ उसके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Also Read in
लालू पर आए अदालती फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा, CBI सरकारी तोते की तरह बर्ताव कर रही है
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि लालू पर आए कोर्ट के फैसले का राजद से गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके कारण राजद के साथ उसके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. पार्टी ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाले जांच दल से सृजन मामले की भी जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि पार्टी का मानना है कि चारा घोटाले और इस मामले का आधार एक ही है. उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में भी सरकारी कोष के दुरूपयोग का आरोप है. उन्होंने कहा कि भाजपा यदि यह मानती है कि आज का जो फैसला रांची अदालत ने सुनाया है, सही है तो इसका भी वही बुनियादी आधार है, जो सृजन मामले में पूरी तरह से लागू होता है. मनीष तिवारी ने साथ ही आरोप लगाया कि सीबीआई सरकार के मन मुताबिक काम करने वाले तोते की तरह बर्ताव कर रही है.

यह भी पढ़ें : चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू ने कहा, 'ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का'

उन्होंने कहा, 'जहां तक सीबीआई और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का प्रश्न है, यदि आप उनसे उम्मीद करते हैं..भाजपा का जदयू से गठबंधन है तो क्या वह मुख्यमंत्री या किसी मंत्री की जांच करेंगे तो यह काल्पनिक पतंग की उड़ान है.' तिवारी ने 2जी मामले पर सीबीआई अदालत के फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि अदालत का फैसला अभी वेबसाइट पर अपलोड भी नहीं हुआ था कि सीबीआई और ईडी ने कह दिया कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी. उन्होंने कहा कि सीबीआई एवं ईडी सरकार की संस्थाएं हैं और उन्हें निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं पारदर्शी ढंग से काम करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : लालू पर कोर्ट के फैसले के बाद सुशील मोदी का ट्वीट, 'आज चारा, अगला 'लारा'?'

लालू पर अदालती फैसले के कारण कांग्रेस के राजद के साथ गठबंधन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछने पर मनीष तिवारी ने कहा, 'यह मामला कोई आज तो शुरू नहीं हुआ. यह मामला 1993-94 में शुरू हुआ था. 1993-94 और आज के बीच राष्ट्रीय जनता दल के साथ हमारा गठबंधन रहा है. यूपीए-1 सरकार में वह शामिल रहे थे. हमारा महागठबंधन भी है. फौजदारी के मामले और राजनीतिक गठबंधन, दो अलग-अलग चीजें हैं.'

VIDEO : लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर
रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित 16 लोगों को दोषी करार दिया है. इन सबको 3 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी. वहीं इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित छह लोगों को अदालत ने निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया गया. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Fodder Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com