विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य वर्ली से लड़ेंगे चुनाव, ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार मैदान में

शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) वर्ली (Worli Assembly seat) से चुनाव लड़ेंगे.

Also Read in
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य वर्ली से लड़ेंगे चुनाव, ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार मैदान में
Maharashtra Assembly Election: आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) वर्ली से लड़ेंगे चुनाव.
  • आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़ेंगे
  • ठाकरे परिवार से पहली बार कोई चुनाव में
  • महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होगा चुनाव
नई दिल्ली:

शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) वर्ली (Worli Assembly seat) से चुनाव लड़ेंगे. ऐसा पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतर रहा है. वर्तमान में आदित्य ठाकरे शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के प्रमुख हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly election) में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच सीटों पर फंसा पेंच खत्म हो गया है. सूत्रों की मानें शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, बीजेपी (BJP) का 144 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ है. वहीं, सूत्रों ने बताया कि सहयोगी पार्टियों को 18 सीटें देना तय किया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

Video: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर होगा मतदान और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Thackeray, Shiv Sena, AssemblyElections2019, Maharashtra Assembly Election, Aaditya Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com