प्रधानमंत्री पर हमला करने और मंत्रियों को परेशान करने के आरोप में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को आज सदन से निलंबित कर दिया गया. यह पहली बार था जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता को निलंबन का आदेश मिला है. यह मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा जाएगा.
लोकसभा से निलंबन पर कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ''प्रधानमंत्री ने हमारे जो मुख्य मुद्दे थे उन पर कोई जवाब नहीं दिया.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चौधरी ने प्रेस से कहा, ''सदन में पिछले तीन दिन से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी. हमारे देश के प्रधानमंत्री आज सदन में आए और हमारे जितने सवाल थे, जवाब देने की कोशिश की. हमारे मुख्य मुद्दे जो थे, उन पर जवाब अभी तक नहीं मिला.''
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया. उन पर लोकसभा में मिसकंडक्ट का आरोप लगा है. अधीर रंजन चौधरी का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपा गया है. जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उनको लोकसभा से निलंबित किया गया है.
लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक प्रस्ताव पेश किया कि, "इस सदन ने सदन और अध्यक्ष के अधिकार की घोर उपेक्षा करते हुए अधीर रंजन चौधरी के घोर, जानबूझकर और बार-बार किए गए कदाचार को गंभीरता से लिया है और निर्णय लिया है कि उनके कदाचार के मामले को कमेटी में भेजा जाए. सदन की विशेषाधिकार समिति को आगे की जांच करने और सदन को रिपोर्ट देने तक के लिए अधीर रंजन चौधरी को सदन से निलंबित किया जाना चाहिए.''
लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक ट्वीट में कहा- ''कांग्रेस के नेताओं में मूर्खतापूर्ण बातें करने में आपस में होड़ सी मची हुई है! कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री जी को लेकर जो टिप्पणी की है, वह बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है. उन्हें पूरे देश और सदन से माफी मांगनी चाहिए.''
कांग्रेस के नेताओं में मूर्खतापूर्ण बातें करने में आपस में होड़ सी मची हुई है!
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) August 10, 2023
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा में प्रधानमंत्री जी को लेकर जो टिप्पणी की है, वह बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्हें पूरे देश और सदन से माफी मांगनी चाहिए। pic.twitter.com/cPAL8p4FBS
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ANI से कहा, "डेरेक ओ'ब्रायन की निलंबन प्रक्रिया, लोकसभा में AAP सांसद (सुशील कुमार रिंकू) का निलंबन और अब कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन की प्रक्रिया..बीजेपी अपनी आवाज उठाने में I.N.D.I.A. के लिए बाधाएं पैदा कर रही है. लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे, हम आगे बढ़ेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे. हम अपने अधिकारों और लोगों के मुद्दों के लिए आवाज उठाएंगे और अंत में हम जीतेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं