देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रविवार को कहा कि वह वित्त वर्ष 2025-26 में 'नेट वाटर पॉजिटिव' होने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए कंपनी साफ पानी की अपनी खपत को घटाएगी और पानी के पुनर्चक्रण पर जोर देगी.
कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 में ही 200 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले परिचालन स्थानों पर पहले ही 'नेट वाटर पॉजिटिव' बन चुकी है और उसका लक्ष्य सभी आगामी प्रोजेक्ट्स पर सौर मॉड्यूल की सफाई के लिए मीठे पानी का उपयोग बंद करने के लिए रोबोटिक सफाई को लागू करना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में सौर पैनल रखरखाव जैसे कार्यों के लिए पानी की काफी आवश्यकता होती है. 12.5 गीगावाट से अधिक परिचालन परिसंपत्तियों वाली देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी जल प्रबंधन में अग्रणी है.
वाटर सस्टेनेबिलिटी प्राप्त करने के लक्ष्य को साकार करने के लिए कंपनी के रोडमैप में वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी जैसी कई रणनीतिक पहल शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि वह पानी के उपयोग में काफी तेजी से कमी लाई है और जल संकट से जूझ रहे खावड़ा, जैसलमेर और कच्छ जैसे क्षेत्रों में जल संसाधनों को पुनः जीवंत करने में योगदान दिया है.
पिछले वर्ष कंपनी ने रोबोटिक सफाई के माध्यम से 3,47,310 किलोलीटर पानी की बचत की, जो 15.8 लाख घरों की जल खपत के बराबर है. अदाणी ग्रीन एनर्जी अपनी कुल परिचालन क्षमता में से लगभग 43.5 प्रतिशत फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल की सफाई के लिए रोबोटिक टेक्नोलॉजी को सफलतापूर्वक लागू कर चुका है.
पीने के पानी की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ प्लास्टिक की बोतलबंद पानी के उपयोग को खत्म करने के लिए अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक ऐसी ग्रीन टेक्नोलॉजी लागू की है जो हवा में नमी से पानी इकट्ठा करती है.
यह इनोवेटिव सॉल्यूशन ताजा, स्वच्छ और साफ पेयजल उपलब्ध कराता है जो अंतर्राष्ट्रीय जल सुरक्षा मानकों के अनुरूप है. साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करता है और कार्बन उत्सर्जन को कम करता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं